टीवी मसाला

'मैं डरी हुई थी', कमबैक पर Dipika Kakar का छलका दर्द, पति Shoaib Ibrahim की जमकर की तारीफ

Dipika Kakar On Comeback: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने कैंसर के इलाज के बीच स्क्रीन पर कमबैक किया है। अब दीपिका ने खुलासा किया कि कमबैक के दौरान उन्हें कैसा महसूस हुआ।

Image

dipika kakar shoaib ibrahim (photo credit- instagram)

Dipika Kakar On Comeback: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपने कैंसर की बीमारी की वजह से स्क्रीन से दूर हो गई थीं, लेकिन अब लंबे समय बाद वह स्क्रीन पर नजर आईं। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की बीते दिनों म्यूजिक वीडियो 'मेहंदी से लिख दे मेरा नाम' रिलीज हुई, जिसमें वह अपने पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के साथ नजर आईं। दीपिका के इस वीडियो को फैंस का खूब प्यार मिला, लेकिन एक्ट्रेस ने अब खुलासा किया है कि इस वीडियो की शूटिंग के दौरान वह काफी डरी हुई थीं। इतना ही नहीं, दीपिका ने बताया कि कैसे शोएब की वजह से वह ये वीडियो कर पाई हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर धमाकेदार एंट्री करेंगे Aman Gandhi? हिंट देकर फैंस को किया खुश

    दीपिका कक्कड़ के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे शोएब इब्राहिम

    दीपिका कक्कड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने गाने 'मेहंदी से लिख दे मेरा नाम' की कुछ झलकियां शेयर की हैं। इस पोस्ट में दीपिका की तस्वीरें हैं, जो शूटिंग के सेट वाली हैं। इन तस्वीरों के साथ दीपिका ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे उन्होंने डर डरकर शूटिंग को पूरा किया है। दीपिका ने लिखा, 'मैंने हर पल को इंजॉय किया। तैयार होने से लेकर कैमरे के सामने आने तक और लंबे समय बाद डांस करने तक। यह सब मेरे लिए आसान नहीं था मैं डरी हुई थी, घबराई हुई थी कि क्या मैं अच्छा परफॉर्म कर पाऊंगी और गाने की जरूरतों के मुताबिक काम कर पाऊंगी। लेकिन एक इंसान हमेशा की तरह चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ा रहा और मुझे यकीन दिलाया कि मैं इसी जगह, यानी "कैमरे के सामने" रहने के लिए बनी हूं। वह मुझसे बार-बार कहते रहे, "एक बार जो स्टार बन गया, वह हमेशा स्टार ही रहता है... हां, वे शोएब थे।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tanishaa Mukerji का बड़ा खुलासा, Armaan Kohli संग रिश्ते को बताया 'ब्रेनवॉश...'

      दीपिका ने फैंस को कहा धन्यवाद

      दीपिका कक्कड़ ने आगे कैप्शन में लिखा, 'उन्होंने सारा दबाव खुद पर ले लिया और मुझे पूरी हिम्मत दी। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि मैं इस पल को एन्जॉय करूं, मैं सबसे अच्छी दिखूं... और यह भी कि मेरे लिए सब कुछ एकदम परफेक्ट हो और इसी तरह मैंने अपना अब तक का सबसे बेहतरीन म्यूजिक वीडियो पूरा किया। आप सभी ने मुझ पर जो प्यार बरसाया है, जो अपनापन और तारीफें दी हैं, वे मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं। 'मेहंदी से लिख दे मेरा नाम' को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए सबसे खास होने वाला है। शोएब हमने कर दिखाया! और इसके लिए आपको खुद पर बहुत गर्व होना चाहिए।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article