टेक एंड गैजेट्स

IPL 2024 के लिए JIO लाया दमदार ऑफर, 50 दिन फ्री मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

Reliance Jio Introduces New Offer For IPL 2024: यदि कोई ग्राहक JioFiber या JioAirFiber का नया कनेक्शन लेता है तो इसे 50 दिन की फ्री ब्रॉडबैंड सर्विस मिलेगी। इसके अलावा पुराने यूजर्स भी इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

Image

IPL 2024

Reliance Jio Introduces New Offer For IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की शुरुआत हो गई है। बहुप्रतीक्षित टी20 महाकुंभ के लिए रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक बिल्कुल नया प्रमोशनल ऑफर पेश किया है। आईपीएल ऑफर 2024 के रूप में जाना जाने वाला रिलायंस जियो JioFiber और Jio AirFiber ग्राहकों को 50 दिनों की फ्री ब्रॉडबैंड सर्विस ऑफर कर रहा है। रिलायंस जियो द्वारा पेश किया गया लेटेस्ट ऑफर केवल 30 अप्रैल, 2024 तक वैध रहेगा। यानी इसके बाद इस ऑफर का लाभ नहीं लिया जा सकेगा। चलिए जानते हैं जियो के इस ऑफर प्लान के बारे में...

क्या है ऑफर और कैसे मिलेगा फायदा?

रिलायंस जियो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि यह ऑफर JioFiber या JioAirFiber कनेक्शन के एक्टिवेशन के बाद प्रति Jio True 5G मोबाइल कनेक्शन पर एक बार लागू होगा। बयान में कहा गया है, "मौजूदा JioFiber और JioAirFiber यूजर्स जो या तो बिल प्लान में बदलाव करते हैं, प्रीपेड से पोस्टपेड माइग्रेशन करते हैं या 12 महीने का अग्रिम भुगतान करते हैं, वे भी इस ऑफर के लिए पात्र होंगे।"

यानी यदि कोई ग्राहक JioFiber या JioAirFiber का नया कनेक्शन लेता है तो इसे 50 दिन की फ्री ब्रॉडबैंड सर्विस मिलेगी। इसके अलावा पुराने यूजर्स भी इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें या तो बिल प्लान में बदलाव करना होगा या फिर अपना कनेक्शन प्रीपेड से पोस्टपेड में शिफ्ट करना होगा।

कब से मिलेगा फायदा?

जियो ने कहा कि एयरफाइबर कनेक्शन एक्टिवेट होने के 7 कार्य दिवस के भीतर यूजर्स MyJio अकाउंट में 50 दिन का फ्री डिस्काउंट वाउचर जमा कर दिया जाएगा। डिस्काउंट वाउचर क्रेडिट की तारीख से दो साल के लिए वैध होगी और इसे ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article