IPL 2024 Best Jio Airtel Plans: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की शुरुआत आज यानी 22 मार्च से होने वाली है। क्रिकेट प्रेमी आईपीएल मैचों को लाइव देखने के लिए तैयार हैं और दो महीने चलने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ के लिए अपनी सुविधा के हिसाब से प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं। यदि आप भी IPL 2024 को स्मार्टफोन पर देखना चाहते हैं और इसके लिए कोई शानदार प्लान खोज रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। यहां हम एयरटेल और जियो के सभी शानदार प्लान बता रहे हैं जो आपके आईपीएल एक्सपीरियंस को बनाएं रखेंगे।
Airtel का बेस्ट IPL 2024 प्लान
एयरटेल के 699 रुपये के प्रीपेड प्लान में आपको प्रतिदिन 3 जीबी डेटा मिलता है और इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। यह प्लान आईपीएल 2024 के पूरे सीजन तक चल सकता है। यानी आप दो महीने तक बिना किसी चिंता के IPL का मजा ले सकेंगे। बोनस के रूप में इस प्लान के साथ अमेजन प्राइम की मेंबरशिप और फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है।
इसके अलावा आप 499 कीमत वाला एक महीने का प्लान भी ले सकते हैं। इस प्लान में 3GB डेटा प्रतिदिन मिलता है। प्लान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Jio के बेस्ट IPL 2024 प्लान
वहीं जियो की बात करें तो Jio कई क्रिकेट प्लान पेश करता है। जियो के 444 रुपये के प्लान में 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 100 जीबी डेटा मिलता है। वहीं अधिक महंगा 667 रुपये का प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 150 जीबी डेटा के साथ आता है। ध्यान दें कि इन प्लान में केवल डेटा लाभ शामिल हैं, और इसका उपयोग केवल मौजूदा डेटा प्लान के साथ ही किया जा सकता है।
इनके अलावा 749 रुपये में जियो एक अलग क्रिकेट प्लान ऑफर करता है। इस प्लान में 90 दिनों के लिए 2GB डेटा प्रतिदिन और अतिरिक्त 20GB डेटा देता है। प्लान में कुल 200 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में जियो सिनेमा का फ्री एक्सेस भी मिलता है। जियो ने 22 मार्च से नया प्लान भी लॉन्च किया है। इस प्लान कीमत 49 रुपये है और इसमें 25GB डेटा मिलता है। हालांकि, इसकी वैलिडिटी एक दिन की मिलती है। यानी आप 49 रुपये में 4K में मैच का मजा ले सकेंगे।
