iPhone 16 Discount Offer: आईफोन्स की कीमत दूसरे एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स की तुलना में काफी ज्यादा होती है। यही वजह है कि लोग इन्हें खरीदने के लिए सेल शुरू होने का इंतजार करते हैं। अगर आप भी आईफोन्स खरीदने के लिए डिस्काउंट का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार अब खत्म हुआ। अब आप लेटेस्ट iPhone 16 को सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।
iPhone 16 में कंपनी ने एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए हैं। आपको इसमें हाई स्पीड परफॉर्मेंस वाला चिपसेट और दमदार कैमरा सेटअप मिलने वाला है। आपके पास अपना पुराना स्मार्टफोन अपग्रेड करने का यह सबसे बढ़िया मौका है। आइए आपको iPhone 16 पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल से बताते हैं।
iPhone 16 Discount Offer
ई-कॉर्मस वेबसाइट अमेजन ग्राहकों के लिए आईफोन को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका लेकर आ गया है। अब आपको लेटेस्ट आईफोन खरीदने के लिए लाख रुपये इकट्ठे करने की जरूरत नहीं होगी। अब आप सिर्फ 50 हजार रुपये से कम कीमत में इसे खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि यह पहला ऐसा मौका है जब iPhone 16 को आप इतने कम दाम में खरीद सकते हैं।
अमेजन में iPhone 16 के बेस वेरिएंट यानी 128GB मॉडल को 79,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। कंपनी अपने ग्राहकों को इस पर 9% का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस प्राइस कट के बाद यह ग्राहकों के लिए 72,400 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ कंपनी ग्राहकों को कुछ बैंक ऑफर्स भी दे रही है।
खरीदारी के समय आपको कंपनी सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके साथ ही आपको कैशबैक ऑफर भी मिलेगा जिसमें आप 2172 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। अगर आप कैश में इस स्मार्टफोन को नहीं खरीद सकते तो आपके EMI का भी ऑप्शन है। आप इसे सिर्फ 3262 रुपये की मंथली ईएमआई पर खरीद सकते हैं।
इस ऑफर में होगी सबसे ज्यादा बचत
अमेजन ग्राहकों को iPhone 16 पर धमाकेदार एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। इसमें आप उम्मीद से ज्यादा बचत कर पाएंगे। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे अमेजन पर एक्सचेंज भी करा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में आपके पास 52,250 रुपये तक की बचत करने का मौका है। अगर आप इस ऑफर में 25 हजार रुपये की भी बचत कर लेते हैं तो iPhone 16 को करीब 45 हजार रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन्स
- iPhone 16 में एल्यूमिनियम फ्रेम डिजाइन मिलता है। इसके बैक पैनल में ग्लास दिया गया है।
- Apple ने इस स्मार्टफोन में IP68 रेटिंग दी है जिससे यह पानी से भींगने पर भी सुरक्षित रहेगा
- इसमें कंपनी ने 6.1 इंच की सुपर रेटिना डिस्प्ले दी गई है। इसके डिस्प्ले में HDR10, Dolby Vision और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
- आउट ऑफ द बॉक्स iOS 18 पर रन करता है जिसे आप अपग्रेड कर सकते हैं।
- परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इस आईफोन में Apple A18 चिपसेट दिया है।
- iPhone 16 में 8GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी गई है।
- स्मार्टफोन में 48+12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
- एप्पल ने इस लेटेस्ट आईफोन को पॉवर देने के लिए 3561mAh की बड़ी बैटरी दी है। इसमें आपको 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
