iPhone 14 Series New Variant: पिछले साल सितंबर में iPhone 14 सीरीज लॉन्च की गई थी। अब Apple ने iPhone 14 और iPhone 14 Plus मॉडल कलर वेरिएंट में पेश किया है। दोनों मॉडल अब पीले रंग में मिलेंग। कंपनी ने iPhone 14 लाइनअप में कोई दूसरा अपडेट नहीं किया है। हाई-एंड iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max डिवाइस को किसी भी नए कलर वेरिएंट के साथ अपडेट नहीं किया गया है। Apple ने एक साल पहले iPhone 13 और iPhone 13 Pro सीरीज में नए कलर वेरिएंट पेश किए थे और इससे एक साल पहले इसने iPhone 12 लाइनअप में भी एक नया रंग जोड़ा था।
iPhone 14, iPhone 14 Plus के पीले वेरिएंट कीमत
iPhone 14 और iPhone 14 Plus मॉडल पहले पांच रंग विकल्पों- ब्लू, मिडनाइट, पर्पल, स्टारलाइट और रेड में पेश किए गए थे जो कि अब येलो में भी उपलब्ध हैं। फोन तीन स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध हैं। इसमें 128GB, 256GB और 512GB विकल्प शामिल है। भारत में, iPhone 14 के बेस वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है। वहीं iPhone 14 Plus की कीमत 89,900 रुपये से शुरू होती है।
आईफोन 14, आईफोन 14 प्लस स्पेसिफिकेशन
iPhone 14 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जबकि iPhone 14 Plus में 6.7 इंच का डिस्प्ले है। हालांकि, iPhone 14 और 14 Plus, दोनों पर Apple का A15 बायोनिक चिपसेट लगा है जो iOS 16 पर चलते हैं। दोनों मॉडल डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलते हैं, जिसमें 1.9um सेंसर और f/1.7 अपर्चर लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। फोन में 12-मेगापिक्सल का सेंसर भी है जो अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ f/2.4 अपर्चर और 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ है। Apple के अनुसार, इन मॉडलों पर फ्रंट सेल्फी कैमरा f/1.9 अपर्चर लेंस वाला 12-मेगापिक्सल का है।
