टेक एंड गैजेट्स

Instagram पर आते ही छा गए ये फीचर्स, क्या आपने किए इस्तेमाल, जानें तरीका

Instagram Stories Adds New Stickers: मेटा ने एक ब्लॉग पोस्ट में इंस्टाग्राम स्टोरीज के लिए इंटरैक्टिव स्टिकर की नई सीरीज की पुष्टि की। सबसे इनोवेटिव एडिशन में एक रिवील स्टिकर है, जो स्टोरी के कंटेंट को ब्लर करके 'छिपा' देता है।

Image

Instagram Stories Adds New Stickers

Instagram Stories Adds New Stickers: यदि आप फोटो-वीडियो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम (Instagram) का इस्तेमाल करते हैं तो आपका मजा अब डबल होने वाला है। इंस्टाग्राम ने यूजर्स के लिए उनकी स्टोरीज़ पर उपयोग करने के लिए नए इंटरैक्टिव स्टिकर ऑप्शन को जारी किया है। इन फीचर्स में रिवील (Reveal), एड एड योर म्यूजिक (Add Your Music), फ्रेम्स (Frames sticker) और कटआउट्स जैसे कई धमाकेदार फीचर्स शामिल हैं।

क्या है रिवील (Reveal) फीचर?

मेटा ने एक ब्लॉग पोस्ट में इंस्टाग्राम (Instagram) स्टोरीज के लिए इंटरैक्टिव स्टिकर की नई सीरीज की पुष्टि की। सबसे इनोवेटिव एडिशन में एक रिवील (Reveal) स्टिकर है, जो अनिवार्य रूप से स्टोरी के कंटेंट को ब्लर करके 'छिपा' देता है। पूरी स्टोरी को देखने के लिए व्यूअर्स को पोस्टर को डीएम करना होगा। पोस्टर से किसी अप्रूवल की आवश्यकता नहीं है। यानी व्यूअर्स को पूरी स्टोरी देखने के लिए उसे DM करना होगा। एक बार जब डीएम उस व्यक्ति को डिलीवर कर दिया जाएगा जिसने स्टोरी को रिवील स्टिकर के साथ पोस्ट किया है, तो व्यूअर्स स्टोरी के सभी कंटेंट को देख पाएंगे।

Add Your Music फीचर

कंपनी ने एक नया ऐड योर्स म्यूजिक स्टिकर भी पेश किया है, जिसमें इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पोस्टर पर अपनी पसंद का म्यूजिक भी एड कर सकते हैं। यह ऐड योर इमेजेज या रील स्टिकर के जैसे ही काम करता है। स्टोरी देखने वाले लोग अपनी पसंद के फोटो और म्यूजिक के साथ उसी स्टिकर के साथ स्टोरी पोस्ट करने के लिए स्टिकर पर क्लिक कर सकते हैं। यानी यदि आपकी स्टोरी कोई और अपनी स्टोरी में शेयर करता है तो वह उसका म्यूजिक बदल या एड कर सकता है।

Frames sticker (फ्रैम स्टिकर)

इंस्टाग्राम स्टोरीज में फ्रेम्स स्टिकर का ऑप्शन भी आ गया है, जो किसी भी फोटो को पोलेरॉइड-जैसे प्रिंट में बदल देगा। कटआउट स्टिकर ऑप्शन, अपने नाम के अनुरूप, यूजर्स को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उपयोग करने के लिए विभिन्न फोटो से कटआउट के साथ स्टिकर बनाने की अनुमति देता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article