टेक एंड गैजेट्स

Instagram चलाने का बदलने वाला है अंदाज, रील्स के लिए आ रहा है धमाकेदार फीचर

कंपनी की मानें तो इस फीचर के साथ यूजर्स को एंटरटेनमेंट का एक नया तरीका मिलेगा और कंटेंट को ज्यादा सोशल करने में मदद मिलेगी जिससे प्लेटफॉर्म की रीच भी बढ़ेगी। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म इंटरैक्टिव भी बनेगा। कंपनी इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट करेगी।

Image

इंस्टाग्राम में जल्द आने वाला धमाकेदार फीचर। (फोटो क्रेडिट-iStock)

इंस्टाग्राम एक पॉपुलर ऐप है जिसे हर दिन करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। दुनियाभर में करीब 4 बिलियन से अधिक लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। शॉर्ट वीडियो मेकिंग और फोटो शेयरिंग के लिए यह एक प्रमुख प्लेटफॉर्म बन चुका है। अगर आप इंस्टाग्राम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कंपनी एक धमाकेदार फीचर लाने जा रही है। बहुत जल्द इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा अपडेट मिलने वाला है। आप बहुत जल्द रील्स का मजा बड़े डिस्प्ले यानी अपनी स्मार्ट टीवी पर भी ले पाएंगे।

इंस्टाग्राम समय-समय पर अपने फैंस को नया अनुभव देने के लिए नए अपग्रेड्स और फीचर्स लाता रहता है। इसी दिशा में अब कंपनी अपने आप को सिर्फ स्मार्टफोन तक ही सीमित रखना नहीं चाहती। इंस्टाग्राम में जल्द ही यूजर्स को Instagram For TV नाम का फीचर मिलेगा जिससे आप ऐप को स्मार्ट टीवी पर भी एक्सेस कर पाएंगे।

कंपनी की मानें तो इस फीचर के साथ यूजर्स को एंटरटेनमेंट का एक नया तरीका मिलेगा और कंटेंट को ज्यादा सोशल करने में मदद मिलेगी जिससे प्लेटफॉर्म की रीच भी बढ़ेगी। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म इंटरैक्टिव भी बनेगा। कंपनी इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट करेगी। जानकारी के मुताबिक शुरुआती चरण में इसे सैमसंग के स्मार्ट टीवी के लिए लॉन्च किया जाएगा।

इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी के अनुसार Instagram For TV फीचर को पहले अमेरिकन यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। इतना ही नहीं यह ऐप्लिकेशन साल 2020 के बाद लॉन्च हुए टीवी पर सपोर्ट करेगा। इस अपग्रेडेशन के बाद आप टीवी पर ही रील्स और पोस्ट जैसे कंटेंट का लुत्फ उठा पाएंगे। इसके बाद यूजर्स को बार-बार फोन या फिर टैबलेट उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कंपनी का कहना है कि यह नया फीचर्स यूजर्स को पूरी तरह से एक नया एक्सपीरियंस देने वाला है। इससे रील्स और दूसरे कंटेंट देखने का अंदाज पूरी तरह से बदल जाएगा। इसमें यूजर्स को इंट्रेस्ट बेस्ड चैनल का फंक्शन मिलेगा। इससे यूजर्स बेहद आसानी से अपने इंस्ट्रेस्ट के मुताबिक कंटेंट देख पाएंगे।

वीडियो का नया फॉर्मेंट

इंस्टाग्राम पर अभी ज्यादातर वीडियो रील्स वर्टिकल (सीधे) फॉर्मेट में दिखाई देती हैं, लेकिन टीवी के लिए कंपनी एक नए अनुभव पर काम कर रही है। टेस्टिंग के दौरान रील्स को हॉरिजॉन्टल (चौड़े) फॉर्मेट में टीवी पर देखने की सुविधा दी जा रही है, जिससे बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखना ज्यादा आरामदायक और इमर्सिव हो सकता है।

इसके अलावा, इंस्टाग्राम टीवी के लिए Episodic Content लाने की भी तैयारी कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स लंबी वीडियो सीरीज, शो या कई एपिसोड में उपलब्ध कंटेंट को आसानी से देख सकेंगे, जिससे प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन का अनुभव और बेहतर हो सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article