शहर

यूपी में क्यों की दो भाइयों ने बहन की हत्या? माता-पिता की मदद से शव फंदे पर लटकाया, लेकिन खुला पूरा मामला

Sister Murdered By Brothers Gopiganj: भदोही जिले में दो भाइयों ने फोन पर बात करने से नाराज होकर अपनी 21 वर्षीय बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव फंदे पर लटका दिया।

Image

यूपी में क्यों की दो भाइयों ने बहन की हत्या? माता-पिता की मदद से शव फंदे पर लटकाया, लेकिन खुला पूरा मामला

Bhadohi Honour Killing News: यूपी के भदोही जिले में दो भाइयों ने एक युवक से संबंध होने के कारण अपनी बड़ी बहन की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और माता-पिता की मदद से शव को फंदे पर लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शुभम अग्रवाल ने बताया कि तेरस बिंद की बेटी खुशी बिंद (21) का शव चार नवंबर को गोपीगंज थाना क्षेत्र के जखांव गांव स्थित उसके घर में लटका मिला था।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसकी शुक्रवार को प्राप्त रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई और शव फंदे से लटका दिया गया।

'पीड़िता के पिता की ओर से ही दर्ज कराई गई शिकायत'

अग्रवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शुक्रवार को पीड़िता के पिता की ओर से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई।

पूछताछ के दौरान सूरज बिंद (18) और 15 वर्षीय नाबालिग भाई ने कथित तौर पर उसका गला घोंटने की बात स्वीकार की। एएसपी ने बताया कि भाइयों ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन एक युवक से फोन पर बात करती थी, जिसका परिवार विरोध करता था।

पुलिस के अनुसार चार नवंबर को जब वह फोन पर बात कर रही थी, तो भाइयों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद हुए विवाद के दौरान उन्होंने उसका गला घोंट दिया। उन्होंने बताया कि मौत के बाद शव को घर के अंदर लटका दिया गया ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article