टेक एंड गैजेट्स

Instagram रील देखने के लिए ऐप की जरूरत नहीं! कंपनी ला रही नया फीचर

Instagram App Clip: आपको कोई इंस्टाग्राम रील्स का लिंक भेजता है तो जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे यह आपको इंस्टाग्राम ऐप पर ले जाता है। लेकिन यदि आपके पास ऐप नहीं है तो आप रील्स नहीं देख सकते। ऐसे में नई सुविधा के बाद आप बिना ऐप के भी इंस्टाग्राम रील्स देख सकेंगे।

Image

Instagram App Clip

Instagram App Clip: स्मार्टफोन पर इंस्टाग्राम रील्स देखने के लिए आपके पास ऐप होना जरूरी होता है। लेकिन अब यह सुविधा बदलने वाली है। इंस्टाग्राम नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसके बाद आप बिना इंस्टाग्राम ऐप के भी रील्स देख सकेंगे। हालांकि, इस फीचर को पहले आईफोन यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।

इंस्टाग्राम ऐप क्लिप्स

इंस्टाग्राम कथित तौर पर iOS पर एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो उन लोगों को ऐप के मूल इंटरफेस में रील्स देखने की अनुमति देगा जिनके पास ऐप नहीं है। यह इंस्टाग्राम ऐप क्लिप्स फीचर के माध्यम से किया जाएगा। इस फीचर को 2021 में iOS 14 अपडेट के साथ आईफोन में जोड़ा गया था। यह जानकारी 9to5Mac रिपोर्ट से मिली है जिसमें इंस्टाग्राम ऐप वर्जन 319.0.2 में एक ऐप क्लिप पाया गया है, जो TestFlight के माध्यम से बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है।

टिकटिक में पहले से है ये सुविधा

ऐप क्लिप्स प्रीव्यू की तरह हैं जहां यूजर्स ऐप डाउनलोड करने का निर्णय लेने से पहले एक विशेष फीचर का उपयोग कर सकते हैं। विशेष रूप से, टिकटॉक के पास एक ऐप क्लिप भी है जो गैर-यूजर्स को इसकी शॉर्ट वीडियो कंटेंट देखने की सुविधा देता है।

क्या होगा फायदा?

उदाहरण के लिए आपको कोई इंस्टाग्राम रील्स का लिंक भेजता है। तो जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे यह आपको इंस्टाग्राम ऐप पर ले जाता है। लेकिन यदि आपके पास ऐप नहीं है तो आप रील्स नहीं देख सकते। ऐसे में नई सुविधा के बाद आप बिना ऐप के भी इंस्टाग्राम रील्स देख सकेंगे। हालांकि यूजर्स को पहले से ही विंडोज पर बिना ऐप और लॉगिन के रील्स देखने की सुविधा मिलती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article