टेक एंड गैजेट्स

अगस्त 2024 में बंद हो रहा है Gmail? जानें Google ने क्या कहा

Gmail Shutdown Hoax: इस स्क्रीनशॉट को एक्स (पहले ट्विटर) और टिकटॉक पर हजारों बार शेयर किया गया है। क्रिएटर्स ने दावा किया कि यह कदम गूगल द्वारा अपने एआई इमेज टूल जेमिनी पर प्रतिक्रिया का सामना करने के बाद आया है।

Image

Image: Unsplash

Gmail Shutdown Hoax: सोशल मीडिया पर गूगल के जीमेल के बंद होने की खबरें फैल रही हैं। लेकिन गूगल ने अफवाहों को खत्म करते हुए प्लेटफार्म को बंद नहीं करने की पुष्टि की है। गूगल ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वह अपनी लोकप्रिय ईमेल सेवा, जीमेल को बंद नहीं कर रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाहों के बाद सुझाव दिया गया था कि सेवा इस साल के अंत में बंद हो रही है।

क्या है अफवाह?

स्क्रीनशॉट जो वायरल हो रहा है उसमें लिखा है, "कंपनी इस वर्ष 1 अगस्त को "सनसेटिंग जीमेल" यानी बंद कर रही है। ईमेल में यह भी दावा किया गया है कि अगस्त के बाद, जीमेल अब "ईमेल भेजने, प्राप्त करने और संग्रहीत करने का समर्थन नहीं करेगा।" 1 अगस्त, 2024 को, जीमेल आधिकारिक तौर पर बंद हो जाएगा, जिससे इसकी सेवा समाप्त हो जाएगी। इसका मतलब है कि जीमेल अब ईमेल भेजने, प्राप्त करने या स्टोर करने का सपोर्ट नहीं करेगा।''

इस स्क्रीनशॉट को एक्स (पहले ट्विटर) और टिकटॉक पर हजारों बार शेयर किया गया है। क्रिएटर्स ने दावा किया कि यह कदम गूगल द्वारा अपने एआई इमेज टूल जेमिनी पर प्रतिक्रिया का सामना करने के बाद आया है। गूगल का यह एआई फोटो टूल इस सप्ताह एक विवाद में फंस गया और इस पर आखिरकार रोक लगाई गई है।

जानें गूगल ने क्या कहा?

आखिरकार गूगल ने कदम उठाया और सभी अफवाहों और अटकलों पर विराम लगा दिया। गूगल के जीमेल यूजर्स को जानकारी देते हुए कहा कि हम अपनी सर्विस बंद नहीं कर रहे हैं। एक्स पर अपनी पोस्ट में गूगल ने लिखा, "जीमेल यहां रहेगा।" और संपूर्ण ईमेल सेवा नहीं। यानी गूगल की ईमेल सर्विस जीमेल बंद नहीं होने वाली है। सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट पूरी तरह से फेक है। बता दें कि जीमेल दुनियाभर में सबसे ज्यादा पॉपुलर मेल सेवा है। 2024 तक दुनियाभर में इसके 1.8 बिलियन (180 करोड़) से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article