टेक एंड गैजेट्स

Infinix Smart 20 HD हुआ लॉन्च, बिना इंटरनेट के होगी कॉल और मैसेज, जानें लो बजट फोन की कीमत

Infinix Smart 20 HD में 6.67 इंच का HD+ पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। फोन की स्क्रीन 700 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

Image

इनफिनिक्स लेटेस्ट लो बजट स्मार्टफोन दमदार फीचर्स दे रहा है।

Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Smart 20 HD लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की Smart 20 सीरीज का नया मॉडल है। इससे पहले कंपनी ने Smart 20 को जून में लॉन्च किया था। नए Smart 20 HD में 6.67 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर, 5,000mAh की बैटरी और डुअल स्पीकर भी मिलते हैं।

अगर आप लो बजट में अच्छे फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो आप इसको अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इनफिनिक्स का नया स्मार्टफोन आपको कम कीमत में शानदार फीचर्स ऑफर करता है। डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग में यह आपको बढ़िया परफॉर्मेंस दे सकता है। आइए आपको इसकी कीमत और वेरिएंट के बारे में बताते हैं।

Infinix Smart 20 HD की कीमत

भारत में Infinix Smart 20 HD की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत कंपनी की तरफ से सभी ऑफर्स को शामिल करके बताई गई है। फोन का सिर्फ एक वेरिएंट लॉन्च हुआ है, जिसमें 3GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। हालांकि, Flipkart पर इसी वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये दिखाई जा रही है। फोन को सेलेक्टेड रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ग्राहकों को 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रही है। यह फोन Sunlike Orange, Silver Dancer और Night Pulse रंगों में उपलब्ध है।

Infinix Smart 20 HD के फीचर्स

Infinix Smart 20 HD में 6.67 इंच का HD+ पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। फोन की स्क्रीन 700 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और एनिमेशन पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकते हैं।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 3GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा फोन में वर्चुअल RAM की मदद से RAM को 6GB तक बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए अलग से microSD कार्ड स्लॉट भी मिलता है। फोन Android 15 पर आधारित XOS 15.1 पर चलता है।

कैमरा सेटअप कैसा है?

फोटोग्राफी के लिए Infinix Smart 20 HD में पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें ऑटोफोकस का सपोर्ट भी मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

रियर कैमरे में Super Night, Dual Video, Vlog, Documents, Pro, Panorama और Time-Lapse जैसे कई मोड मिलते हैं। फोन से 30fps पर 2K तक वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। फोन में डुअल स्पीकर दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसमें Ultra Volume Mode के जरिए आवाज को 300 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ DTS ऑडियो का सपोर्ट भी मिलता है।

बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे कॉल और मैसेज

Infinix Smart 20 HD में Ultra Link नाम का एक खास फीचर दिया गया है। यह Bluetooth की मदद से बिना मोबाइल नेटवर्क या इंटरनेट के दूसरे डिवाइस से कनेक्ट होने में मदद करता है। कंपनी के अनुसार, Ultra Link की मदद से करीब 200 मीटर तक की दूरी में ऑफलाइन कॉल, मैसेज, वॉइस नोट और फोटो शेयर किए जा सकते हैं। फोन में कॉल को ज्यादा साफ बनाने के लिए Pure Voice टेक्नोलॉजी और तीन तरह के नॉइज कैंसलेशन मोड भी दिए गए हैं।

5,000mAh की बैटरी

Infinix Smart 20 HD में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन 15W तक की चार्जिंग को सपोर्ट करता है। हालांकि, बॉक्स में 10W का चार्जर दिया गया है। फोन की मोटाई 8.25mm है और इसका वजन 189 ग्राम है। इसे IP64 रेटिंग मिली है, यानी फोन धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रह सकता है। Infinix का कहना है कि Smart 20 HD को 48 महीने की TÜV Fluency Certification मिली है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article