टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp यूजर्स के लिए जरूरी खबर, इन Android और iOS डिवाइस पर बंद हो सकता है लॉगिन

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ Android और iPhone यूजर्स को WhatsApp पर एक नया मैसेज दिखाई दे रहा है। इसमें फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है। यूजर्स को अपने फोन की Settings में जाकर उपलब्ध लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करना होगा।

Image

वॉट्सऐप सेफ्टी के लिए समय-समय पर नए अपडेट्स लाता रहता है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप वॉट्ऐप यूजर्स हैं तो आपके लिए काम की खबर है। कुछ डिवाइसेस पर वॉट्सऐप का लॉगिन प्रॉसेस बंद हो सकता है। माना जा रहा है कि WhatsApp जल्द ही उन यूजर्स के लिए लॉगिन बंद कर सकता है, जिनके फोन में Android या iOS का पुराना वर्जन चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp एक नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है, जिसके तहत यूजर्स को पहले अपने फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा। इसके बाद ही वे WhatsApp में लॉगिन कर पाएंगे।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ Android और iPhone यूजर्स को WhatsApp पर एक नया मैसेज दिखाई दे रहा है। इसमें फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है। यूजर्स को अपने फोन की Settings में जाकर उपलब्ध लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करना होगा।

खास बात यह है कि यूजर्स इस अपडेट को नजरअंदाज करके WhatsApp में लॉगिन नहीं कर पाएंगे। यानी अगर किसी डिवाइस में ऐसा पुराना सॉफ्टवेयर है, जिसे WhatsApp इस फीचर के तहत असुरक्षित मानता है, तो पहले फोन को अपडेट करना जरूरी होगा।

बिना अपडेट के भी लग सकता है रोक

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदलाव के लिए WhatsApp का नया वर्जन डाउनलोड करना जरूरी नहीं होगा। कंपनी इसे सर्वर की तरफ से लागू कर सकती है। इसका मतलब है कि कुछ यूजर्स को WhatsApp अपने आप यह नया मैसेज दिखा सकता है। फिलहाल यह फीचर कुछ चुनिंदा Android और iOS यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है। WhatsApp ने अभी यह साफ नहीं किया है कि Android और iOS के किन पुराने वर्जन पर लॉगिन बंद किया जाएगा।

पुराना सॉफ्टवेयर बना खतरा

इस बदलाव का मुख्य कारण फोन की सुरक्षा हो सकता है। पुराने Android और iOS वर्जन में नए सिक्योरिटी अपडेट नहीं होते, जिसकी वजह से डिवाइस में मौजूद कमियां साइबर हमलों के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं। WhatsApp चाहता है कि उसके यूजर्स ऐसे डिवाइस का इस्तेमाल करें, जिनमें नए सिक्योरिटी पैच मौजूद हों। इसी वजह से कंपनी पुराने सॉफ्टवेयर वाले फोन पर WhatsApp का इस्तेमाल सीमित करने की तैयारी कर रही है।

WhatsApp एक और सिक्योरिटी फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई यूजर किसी अनऑफिशियल WhatsApp Web क्लाइंट से अपना अकाउंट कनेक्ट करता है, तो उसे चेतावनी दिखाई जा सकती है। यह चेतावनी WhatsApp के Linked Devices सेक्शन में दिखाई दे सकती है। इसमें यूजर को अनऑफिशियल क्लाइंट की जगह WhatsApp के आधिकारिक क्लाइंट का इस्तेमाल करने के लिए कहा जा सकता है।

अभी सभी यूजर्स पर लागू नहीं हुआ बदलाव

फिलहाल पुराने सॉफ्टवेयर वाले फोन पर लॉगिन रोकने का यह फीचर सिर्फ कुछ चुनिंदा Android और iOS यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है। इसलिए अगर आपके WhatsApp पर ऐसा कोई मैसेज नहीं आया है, तो आप फिलहाल सामान्य तरीके से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। WhatsApp ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि किन सॉफ्टवेयर वर्जन पर लॉगिन बंद होगा और यह नियम सभी यूजर्स के लिए कब लागू किया जाएगा। कंपनी अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाने के लिए Scam Alerts और Restricted Chats जैसे दूसरे फीचर्स पर भी काम कर रही है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article