टेक एंड गैजेट्स

Twitter X पर फेसबुक की तरह करना चाहते हैं लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग, तो इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2023, 01:07 PM IST

Twitter X live video feature: एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर अब 'लाइव वीडियो' नाम का फीचर पेश किया है। उन्होंने इसकी टेस्टिंग करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है।

Image

एलन मस्क

Photo : Twitter

Twitter X live video feature: एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर अब 'लाइव वीडियो' नाम का फीचर पेश किया है। उन्होंने इसकी टेस्टिंग करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि यह सही तरीके से काम कर रहा है। जब आप लाइव पोस्ट करें, तब उस बटन को टैप करें जो कैमरे की तरह नजर आ रहा है।

ऐसे यदि आप भी एलन मस्क की आपने ट्विटर पर लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग करने की सोच रहे हैं, तो हम यहां उसकी प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं। Twitter पर कैमरे अब नजर आ रहा है। इस पर आप वीडियो शेयर कर सकते हैं। यह फीचर, अभी टेस्टिंग मोड में है। जल्द ही सबके लिए यह उपलब्ध होगा।

कैसे काम करेगा यह फीचर?

  • सबसे पहले कंपोजर टैब से कैमरा आइकन पर टैप करें।
  • इसके बाद 'लाइव' बटन पर टैप करें।
  • ट्वीट में ऑप्शन डीटेल्स भरें और लोकेशन ऐड करें।
  • अब लाइव होने के लिए टैप करें।
  • एक बार जब आप लाइव हो जाएंगे तो आपके फॉलोअर्स की टाइमलाइन पर वीडियो नजर आएगा।
  • लाइव खत्म करने के लिए स्टॉप बटन पर क्लिक करें।

अब X पर डाउनलोड कर सकेंगे VIDEO

एलन मस्क इसको अलावा दावा X यूजर वीडियो क्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। यह सुविधा केवल वैरिफाइड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। जैसे आप पहले तस्वीर डाउनलोड करते थे, ठीक उसी तरह से आप वीडियो भी टैप और होल्ड करके डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रोफाइल और ट्वीट से गायब कर पाएंगे Blue Tick

इसके साथ ही प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर भी शामिल किया गया है। अब ब्लू टिक सब्सक्राइबर यूजर्स अपना ब्लू टिक हाइड कर सकेंगे। इसे यूजर्स अपनी सहूलियत के हिसाब से ऑन या ऑफ कर सकेंगे। ब्लू सब्सक्राइबर को पहले से ही एडिट पोस्ट जैसे कई फीचर मिलते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article