टेक एंड गैजेट्स

अपने फोन में कैसे डाउनलोड करें Google Wallet App, जानें सबसे आसान तरीका

Google Wallet Download and Activate in Hindi: गूगल वॉलेट वेबसाइट पर FAQ के अनुसार, गूगल वॉलेट एक 'सिक्योर और प्राइवेट डिजिटल वॉलेट' है जो यूजर्स को ऐप पर शेयर किए गए पेमेंट कार्ड, पास, टिकट, कीज (keys) या आईडी को तुरंत एक्सेस करने की सुविधा देता है। भारत में गूगल वॉलेट ऐप (Google Wallet App) को केवल एंड्रॉयड (Android) यूजर्स के लिए उपलब्ध किया गया है।

Image

Google Wallet App

Google Wallet Download Step in Hindi: गूगल ने अपने गूगल वॉलेट (Google Wallet) को आधिकारिक तौर पर भारत में एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर उपलब्ध कर दिया है। गूगल वॉलेट की मदद से आप आवश्यक डिजिटल डॉक्यूमेंट जैसे बोर्डिंग पास, लॉयल्टी कार्ड, इवेंट टिकट, पब्लिक ट्रांसपोर्ट पास, गिफ्ट कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट और कार्ड्स को स्टोर कर सकते हैं। गूगल वॉलेट ऐप अब भारत में एंड्रॉयड (Android) स्मार्टफोन के लिए गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर उपलब्ध है। यहां हम गूगल वॉलेट ऐप को डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

क्या है Google Wallet?

सबसे पहले जान लेंते हैं कि गूगल वॉलेट है क्या और यह क्या काम करता है। गूगल वॉलेट वेबसाइट पर FAQ के अनुसार, गूगल वॉलेट एक 'सिक्योर और प्राइवेट डिजिटल वॉलेट' है जो यूजर्स को ऐप पर शेयर किए गए पेमेंट कार्ड, पास, टिकट, कीज (keys) या आईडी को तुरंत एक्सेस करने की सुविधा देता है। भारत में गूगल वॉलेट ऐप (Google Wallet App) को केवल एंड्रॉयड (Android) यूजर्स के लिए उपलब्ध किया गया है।

Google Wallet Download Step in Hindi: एंड्रॉयड फोन में कैसे करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले एंड्रॉयड फोन में गूगल प्ले स्टोर ऐप (Google Play Store) ओपन करें।
  • अब सर्च बॉक्स में जाकर "Google Wallet" लिखें और सर्च करें।
  • यहां से ऑफिशियल गूगल वॉलेट ऐप को सिलेक्ट करें।
  • इंस्टॉल बटन पर टैप करें और गूगल वॉलेट ऐप को डाउनलोड करें।
  • अब ऐप ओपन करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें। लॉगिन करें और ऐप यूज के लिए तैयार है।
  • अब आप जरूरत के हिसाब से अपने डॉक्यूमेंट इसमें सेव कर सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article