Flipkart Big Billion Days Sale 2026: फेस्टिव सीजन आते ही ई-कॉमर्स वेबसाइट्स ने ग्राहकों के लिए ऑफर्स की बारिश कर दी है। दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट अपने यूजर्स को इस समय इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर धमाकेदार दे रहा है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में कोई नया Apple डिवाइस खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Flipkart Big Billion Days सेल आपके लिए खास हो सकती है।
आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट में BBD Sale का आगाज 9 अक्टूबर से होने वाला है। हालांकि सेल शुरू होने से पहले ही Apple के कई प्रोडक्ट्स की संभावित कीमतें सामने आ गई हैं। इनमें MacBook Air M5, iPhone 17, iPad Air M4, AirPods और कई Apple एक्सेसरीज शामिल हैं।
सामने आई जानकारी के मुताबिक, MacBook Air M5 की कीमत ₹1,24,990 हो सकती है। वहीं iPhone 17 को ₹76,999 में लिस्ट किया गया है। iPad Air M4 की कीमत ₹64,999 से ₹67,999 के बीच बताई जा रही है।
हालांकि, यहां एक बात समझना जरूरी है कि हर प्रोडक्ट पर सीधे इतनी बड़ी कीमत की कटौती नहीं हो रही है। कुछ मामलों में बैंक ऑफर और दूसरे डिस्काउंट जोड़ने के बाद कीमत कम हो रही है।
MacBook Air M5 पर मिल रहा है बड़ा फायदा
16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले MacBook Air M5 की MRP 1,49,900 रुपये बताई गई है। इसकी सेलिंग प्राइस 1,39,990 रुपये है। इसके ऊपर 15,000 रुपये का बैंक ऑफर मिलने के बाद इसकी प्रभावी कीमत 1,24,990 रुपये हो जाती है। यानी बैंक ऑफर का फायदा लेने पर आपको यह MacBook काफी कम कीमत में मिल सकता है।इस पर 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है, जिसकी EMI 10,419 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। इसके अलावा 99 रुपये में प्रोटेक्शन प्लान भी लेने का विकल्प है। इसमें दो साल की सुरक्षा, वारंटी और एक्सीडेंटल डैमेज कवरेज जैसी सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही इनवॉइस वैल्यू के 50% तक का बायबैक भी मिलने की बात कही गई है।
iPhone 17 और MacBook Neo की कीमत
Apple का नया MacBook Neo 13-इंच मॉडल 67,990 रुपये में मिल सकता है। वहीं iPhone 17 की कीमत 76,999 रुपये बताई गई है। अगर आप iPad खरीदने की सोच रहे हैं, तो iPad A16 की कीमत 39,990 रुपये रखी गई है। वहीं iPad Air M4 मॉडल 64,999 रुपये से 67,999 रुपये के बीच मिल सकता है।
AirPods और Apple एक्सेसरीज पर भी ऑफर
ऑडियो प्रोडक्ट्स की बात करें तो AirPods Pro 3 की कीमत ₹21,490 बताई गई है। इसके अलावा Apple Mouse 5,399 रुपये में मिल सकता है। Apple के केबल और चार्जर भी लिस्ट में शामिल हैं, जिनकी कीमत 1,499 रुपये से शुरू होती है।कुल मिलाकर, अगर आप इस फेस्टिव सीजन में Apple का कोई नया डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart Big Billion Days सेल में कई अच्छे ऑफर्स मिल सकते हैं। हालांकि, खरीदारी से पहले बैंक ऑफर, EMI और वास्तविक सेलिंग प्राइस जरूर चेक कर लें, क्योंकि कुछ डील्स में बताई गई कम कीमत बैंक डिस्काउंट जोड़ने के बाद मिलती है।
