टेक एंड गैजेट्स

DTC Bus Ticket Online Booking: घर बैठे व्हाट्सएप पर मिलेगा DTC बस का टिकट, जानें ऑनलाइन बुक करने का तरीका

DTC Bus Tickets via WhatsApp Online: व्हाट्सएप चैटबॉट डीटीसी और डीआईएमटीएस मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को एकल-यात्रा क्यूआर टिकट बुक करने की अनुमति देता है। नई सर्विस के माध्यम से, प्रति लेनदेन एक राइडर चैट विंडो के भीतर अपने पसंदीदा यूपीआई पेमेंट ऑप्शन का उपयोग करके सीधे अधिकतम छह टिकट खरीद सकता है।

Image

DTC Bus Tickets via WhatsApp

Online DTC Bus Tickets via WhatsApp: मेटा इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के यात्रियों के लिए व्हाट्सएप आधारित क्यूआर टिकटिंग सेवा शुरू (DTC bus ticket online Booking) कर दी है। इस सर्विस की मदद से आप घर बैठे व्हाट्सएप की मदद से DTC बस का टिकट बुक कर सकते हैं। व्हाट्सएप के जरिए बस टिकट बुक करने वाला डीटीसी पहला राज्य बस नेटवर्क है। नई सुविधा की मदद से एक बार में अधिकतम छह टिकट बुक किए जा सकते हैं।

अब व्हॉट्सऐप पर बुक करें डीटीसी बस टिकट (DTC Online Bus Ticket Via WhatsApp)

कंपनी का कहना है कि नए टिकटिंग सिस्टम का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने और टिकट बुकिंग अनुभव को सरल बनाना है, जिससे उन्हें व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से कहीं से भी टिकट बुक करने और खरीदने की सुविधा मिल सके। डीटीसी पहला राज्य बस नेटवर्क है जिसने दिल्ली-एनसीआर में यात्रियों के लिए इस सुविधा की शुरुआत की है। वर्तमान में, व्हाट्सएप चैटबॉट डीटीसी और डीआईएमटीएस मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को एकल-यात्रा क्यूआर टिकट बुक करने की अनुमति देता है। नई सर्विस के माध्यम से, प्रति लेनदेन एक राइडर चैट विंडो के भीतर अपने पसंदीदा यूपीआई पेमेंट ऑप्शन का उपयोग करके सीधे अधिकतम छह टिकट खरीद सकता है।

दिल्ली मेट्रो के लिए भी मिलती है सुविधा

गौरतलब है कि पिछले साल, टेक दिग्गज ने सभी दिल्ली एनसीआर (दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम) रैपिड मेट्रो मार्गों पर व्हाट्सएप-आधारित टिकटिंग एक्सपीरियंस का विस्तार करने के लिए दिल्ली मेट्रो के साथ साझेदारी की थी। इसकी मदद से व्हाट्सएप के जरिए दिल्ली मेट्रो की टिकट बुक की जा सकती है।

WhatsApp पर ऐसे मिलेगा DTC बस का टिकट

  • व्हाट्सएप पर DTC बस का टिकट बुक करने के लिए आपको अपने व्हाट्सएप ऐप को ओपन करना है।
  • इसके बाद आपको +91 8744073223 नंबर पर 'Hi' भेजना है।
  • आप यही काम आप DTC बस QR कोड स्कैन करके भी कर सकते हैं।
  • यह सर्विस अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध है। आपको यहां अपनी भाषा का चुनाव करना है।
  • इसके बाद आपको Book Ticket, Download Tcket और Last Transactions का ऑप्शन मिलेगा।
  • टिकट बुक करने के लिए 'Book Ticket' को सिलेक्ट करें।
  • यहां आपको एक लिंक मिलेगा। अब गंतव्य और शुरुआती बिंदु का चयन करना है।
  • अब टिकट की संख्या दर्ज करें और आगे बढ़ें। आखिरी में पेमेंट करें और आपको टिकट व्हाट्सएप पर प्राप्त हो जाएगा।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article