टेक एंड गैजेट्स

Nokia Lumia 1020: सैमसंग-वनप्लस की नींद उड़ाने आ रहा आईकॉनिक फोन, मिलेगा DSLR वाला कैमरा

Nokia Lumia 1020 Inspired Smartphone: ह्यूमन मोबाइल डिवाइस ने इस साल की शुरुआत में नोकिया लूमिया 920 से प्रेरित डिजाइन के साथ HMD स्काईलाइन हैंडसेट लॉन्च किया था। अब इसके अपग्रेड वर्जन को ज्यादा हाईटेक फीचर्स से लैस किया जाएगा।

Image

Nokia Lumia 1020 (फाइल फोटो)

Nokia Lumia 1020 Inspired Smartphone: यदि आप नोकिया लूमिया के फेन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्योंकि नोकिया की पेरेंट कंपनी HMD ग्लोबल नोकिया लूमिया 1020 (Nokia Lumia 1020) के जैसे डिजाइन वाले फोन पर काम कर रही है। इससे पहले भी एचएमडी ने नोकिया लूमिया 920 जैसे डिजाइन वाले फोन को पेश किया था। बता दें कि नोकिया लूमिया 1020 को साल 2013 में लॉन्च किया गया था और यह एक विंडोज ओएस वाला स्मार्टफोन था।

आईकॉनिक Nokia Lumia की डिजाइन वाले फोन

हालांकि, कंपनी ने अब तक इसको लेकर घोषणा नहीं की है। एक लीक्स रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी जल्द ही एक अन्य नोकिया लूमिया हैंडसेट (नोकिया लूमिया 1020) के डिजाइन से प्रेरित एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस फोन को नाम अब तक सामने नहीं आया है। प्रकाशन ने इस कथित एचएमडी हैंडसेट का डिजाइन रेंडर शेयर किया है। यह एचएमडी स्काईलाइन के बॉक्स जैसा दिखता है।

काफी पॉपुलर था नोकिया लूमिया 1020

साल 2013 में लॉन्च किया गया नोकिया लूमिया 1020 अपने समय का दमदार कैमरा फोन था। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट और 41 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर से लैस था। लूमिया 1020 से प्रेरित HMD हैंडसेट भी एक कैमरा केंद्रित फोन हो सकता है। इसमें 108 मेगापिक्सल सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा ह्यूमन मोबाइल डिवाइस नए फोन को दमदार डिस्प्ले और प्रोसेसर से भी लैस कर सकती है।

HMD लॉन्च कर चुका है नोकिया लूमिया 920 जैसा फोन

HMD ने इस साल की शुरुआत में नोकिया लूमिया 920 से प्रेरित डिजाइन के साथ HMD स्काईलाइन हैंडसेट लॉन्च किया था। इस फोन को 6.55 इंच एमोलेड डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट और 108 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट से लैस किया गया था। अब इसके अपग्रेड वर्जन को ज्यादा हाईटेक फीचर्स से लैस किया जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article