टेक एंड गैजेट्स

Holi 2023 Wishing Facebook Sticker: अपनों को इन शानदार संदेशों से दें होली की बधाई

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 7, 2023, 06:37 PM IST

Holi 2023 Whatsapp Wishing Stickers: होली पर अपनों को बधाई देने के लिए आप ज्यादातर फेसबुक का इस्तेमाल करते होंगे, तो यहां हम आपके लिए कुछ हैप्पी होली विशेज लेकर आए हैं. इन्हें पढ़ने ही आपके अपनों का चेहरा खिल उठेगा, क्योंकि यहां 10 विकल्प मिले हैं.

Image

इस साल होली पर इन्हीं लोगों को विश करने के लिए हम आपके लिए कुछ मैसेज लेकर आए हैं जो बहुत पसंद किए जाते हैं.

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • होली 2023 की 10 पसंदीदा विशेज
  • फेसबुक पर दें अपनों को खास बधाई
  • रंग-गुलाल से कम नहीं बधाई संदेश

Holi 2023 Wishing Facebook Sticker: होली 2023 का रोमांच अब शुरू हो चुका है और आज होलिका दहन के साथ ही अगले 5 दिन देशभर में लोगों का हुड़दंग देखने को मिलेगा. इस त्योहार पर जहां आप अपनों के साथ रंग-गुलाल उड़ा रहे होंगे, वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें आप खाली समय मिलते ही बधाई संदेश देना चाहेंगे. इस साल होली पर इन्हीं लोगों को विश करने के लिए हम आपके लिए कुछ मैसेज लेकर आए हैं जो बहुत पसंद किए जाते हैं.

मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार

वृन्दावन की सुगंध, बरसाने की फुहार

राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार

मुबारक हो आपको होली का त्योहार

हैप्पी होली 2023

आज मुबारक, कल मुबारक

होली का हर पल मुबारक

हैप्पी होली 2023

गले मिलें और सारे द्वेश मिटाएं

चलो संग मिलकर होली मनाएं

मंगलमय होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पिचकारी से रंगों की बौछार

उड़ते गुलाल का गुबार

सब पर बरसता अपनों का प्यार

कुछ ऐसा ही है होली का त्योहार

हैप्पी होली 2023

रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार

सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार

चन्दन की खुशबु, अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

रंग, पिचकारी है तैयार

आओ मनाए होली का प्यार त्योहार!

हैप्पी होली मेरे यार

गुजिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली

खुशियों से भरी रहे आपकी झोली

आपको और आपके परिवार को हमारी तरफ से

हैप्पी होली !

आपके जीवन में हो रंगों की भरमार

ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार

यही प्रार्थना है मेरी ईश्वर से इस बार

होली मुबारक हो आपको दिल से हर बार

दिलों को मिलाने का मौसम है

दूरियां मिटाने का मौसम है

होली का त्यौहार ही ऐसा है

रंगों में डूब जाने का मौसम है

Happy Holi 2023

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article