टेक एंड गैजेट्स

Happy Baisakhi 2024 WhatsApp Status Video: बैसाखी पर अपनों को भेजे ये स्पेशल वीडियो, त्योहार बन जाएगा यादगार

Happy Baisakhi Festival 2024 Whatsapp Status Video: बैसाखी पंजाबी और सिख नव वर्ष की शुरुआत है जो पूरे भारत में विशेष रूप से उत्तरी भारत में मनाया जाता है। यदि आप भी इस दिन पर दोस्तों-रिश्तेदारों को बधाई देना चाहते हैं तो व्हाट्सएप वीडियो का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

Happy Baisakhi 2024 WhatsApp Status Video

Happy Baisakhi 2024 Whatsapp Status Video: बैसाखी या वैसाखी, एक लोकप्रिय वसंत त्योहार है जो वैसाख महीने के पहले दिन को चिह्नित करता है। बैसाखी को हिंदू, सिख और बौद्ध समुदायों के बीच बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पंजाबी और सिख नव वर्ष की शुरुआत है जो पूरे भारत में विशेष रूप से उत्तरी भारत में मनाया जाता है। यह दिन फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है और अपनों के बीच खुशी साझा करने का अवसर है। बैसाखी पर, सिख समुदाय के लोग स्थानीय गुरुद्वारों में जाते हैं और लंगर, भोजन तैयार करने और उन्हें वितरित करने में भाग लेते हैं। यदि आप भी इस दिन पर दोस्तों-रिश्तेदारों को बधाई देना चाहते हैं तो व्हाट्सएप वीडियो का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सीधे उन्हें वीडियो भेज सकते हैं या अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकते हैं।

Happy Baisakhi 2024 Whatsapp Status Video: वीडियो से बधाई को बनाएं खास

यदि आप अपनों को बैसाखी 2024 पर बधाई और शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस के जरिए बधाई देना सबसे अच्छा विकल्प है। यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो बैसाखी स्पेशल वीडियो स्टेटस डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर की मदद लेनी होगी। वहीं आईफोन यूजर्स ऐप्पल ऐप स्टोर की मदद ले सकते हैं। अपने फोन में प्ले स्टोर ओपन करें और 'Happy Baisakhi 2024 Whatsapp Video' सर्च करें। अब यहां आपको कई सारे वीडियो स्टेटस ऐप दिख जाएंगे। सबसे अच्छी रेटिंग और रिव्यू वाले स्टेटस ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।

अब स्टेटस ऐप ओपन करें और सर्च बॉक्स पर Baisakhi 2024 Video लिखें और सर्च करें।

  • यहां आपको बैसाखी 2024 के लिए कई सारे स्पेशल वीडियो मिल जाएंगे।
  • अपनी पसंद की वीडियो डाउनलोड करें और स्टेटस पर लगा सकते हैं।
  • या आप किसी भी चैट्स में जाकर इस वीडियो को सेंड कर सकते हैं।
  • यदि आप वीडियो डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो सीधे शेयर ऑप्शन पर जाकर वीडियो को व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकते हैं।
  • आप इन वीडियो को मैसेज के रूप में भी अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article