Google Pixel Watch: जल्द ही Google अपने पिक्सेल वॉच में Apple वॉच की तरह फॉल डिटेक्शन अपडेट जारी कर दिया है। ये फीचर वॉच को पहने हुए यूजर्स को दुर्घटना की स्थिति में मदद पहुंचाने का काम करेगा है। दरअसल ये फीचर इमरजेंसी के समय में ऑटोमैटिक रूप से यूजर्स द्वारा चुने गए मोबाइल नंबर पर कॉल कर देता है, जिससे आपके दोस्त या परिवार वालों को इसकी सूचना मिल जाती है। इस फीचर की मदद से लोगों के जान बचने तक की कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। बता दें कि कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में ही अपनी पिक्सेल वॉच लॉन्च की थी जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि तब इसमें 'फॉल डिटेक्शन' फीचर नहीं दिया गया था। हालांकि, कंपनी ने अब उम्मीद से काफी पहले ही फॉल डिटेक्शन अपडेट जारी कर दिया है।
ऐप्पल स्मार्टवॉच जैसा होगा फीचर
ऐप्पल और सैमसंग की लोकप्रिय स्मार्टवॉच की तरह ही पिक्सेल वॉच में मोशन सेंसर का उपयोग किया गया है। जिसकी मदद से यह पता लगाने के लिए में मदद मिलती है कि इसे पहनने वाला यूजर कितनी तेजी से गिरा है। फॉल डिटेक्शन फीचर इन मोशन सेंसर्स के साथ ऑन-डिवाइस मशीन लर्निंग पर काम करता है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि यूजर्स गिरा भी या नहींं। अगर घड़ी को पता चलता है कि पहनने वाला गिरने के बाद एक निश्चित समय सीमा के भीतर हिलता-डुलता या जवाब नहीं देता है - तो यह ऑटोमैटकि रूप से मदद के लिए इमरजेंसी सेवाओं को कॉल कर देता है।
तेजी से गिरने पर वॉच करेगी अलार्म
वहीं यदि आप तेजी से गिरते हैं और आपकी घड़ी का पता चलता है कि आप लगभग 30 सेकंड के लिए नहीं चल रहे हैं, तो यह कंपन करेगा, अलार्म बजाएगा और आपको जांचने के लिए ऑन-स्क्रीन नोटिफिकेशन दिखाएगा। उस नोटिफिकेशन को खारिज करने के लिए या तो अपने घड़ी के चेहरे पर 'आई एम ओके' टैप करें या आपातकालीन सेवाओं से तुरंत कनेक्ट होने के लिए 'आई फॉल एंड नीड हेल्प' पर टैप करें। हालांकि, यह फीचर वैकल्पिक है, इसलिए Google आपको इसे बंद रहने देने का विकल्प भी देता है।
