टेक एंड गैजेट्स

Google ने खत्म की बड़ी टेंशन, अब Android से iPhone में चुटकी में शेयर कर सकेंगे फाइल

Google के इस फीचर की मदद से आप कुछ ही सेकंड में एंड्रॉयड फोन से आईफोन में डेटा को ट्रांसफर कर सकते हैं। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह फीचर एयर ड्रॉप स्टाइल में काम करेगा। अब आपको एंड्रॉयड से आईफोन में डेटा ट्रांसफर करने किसी ऐप या फिर केबल की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Image

गूगल ने लाखों स्मार्टफोन यूजर्स की टेंशन की खत्म।

Google Android Quick Share : एंड्रॉयड स्मार्टफोन से आईफोन में स्विच होने पर सबसे बड़ी टेंशन पर्सनल डाटा के ट्रांसफर की होती है। अभी तक पहली बार आईफोन लेने वालों के सामने यह सबसे बड़ी दिक्कत थी लेकिन अब यह स्मार्टफोन खत्म होने वाली है। अगर आप सिर्फ इस वजह से आईफोन लेने से बच रहे थे तो अब आप आसानी से एंड्रॉयड से आईफोन में डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। टेक दिग्गज गूगल ने अब इस परेशानी का हल निकाल लिया है। कंपनी की तरह से अपने यूजर्स के लिए हाल ही में एक नया फीचर पेश किया गया है जिससे आप आसानी से फाइल्स iOS में ट्रांसफर कर पाएंगे।

सबसे पहले आपको बता दें कि गूगल ने अपने लेटेस्ट फीचर को अभी सिर्फ पिक्सल स्मार्टफोन्स के लिए लॉन्च किया है। लेकिन आप अगर नॉर्मल एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। ध्यान रहे कि गूगल जब भी कोई नया फीचर लाता है तो उसे सबसे पहले पिक्सल स्मार्टफोन्स के लिए रिलीज करता है और बाद में एंड्रॉयड के रेगुलर यूजर्स के लिए भी उसे लॉन्च किया जाता है।

Google के इस फीचर ने दी बड़ी राहत

गूगल के जिस फीचर की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है Quick Share है। इस फीचर की मदद से आप कुछ ही सेकंड में एंड्रॉयड फोन से आईफोन में डेटा को ट्रांसफर कर सकते हैं। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह फीचर एयर ड्रॉप स्टाइल में काम करेगा। गूगल की तरफ से इस फीचर को हाल ही में 20 नवंबर को लॉन्च किया गया है। इस फीचर को Google Pixel 10 डिवाइस के लिए लॉन्च किया गया है।

इन यूजर्स को मिली राहत

इस फीचर का एक बड़ा फायदा यह है कि अब एंड्रॉयड से आईफोन में डेटा ट्रांसफर करने के लिए न तो केबल की जरूरत पड़ेगी और ना ही किसी क्लाउड अपलोड की जरूरत पड़ेगी। अगर आपके पास Google Pixel 10, Google Pixel 10 Pro, Google Pixel 10 Pro XL या फिर Google Pixel 10 Fold है तो इस फीचर का इस्तेमाल करके आईफोन में डेटा को ट्रांसफर कर सकते हैं।

इस तरह से फाइल करें शेयर

Android और iPhone के बीच फाइल शेयर करने के लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉइड फोन में Quick Share ऐप्लिकेशन को ओपन करें। इसके बाद आपको सर्च ऑप्शन में अपने आईफोन का विकल्प दिखाई देगा। अपने डिवाइस पर टैप करके आप फोटो, वीडियो, डाक्यूमेंट जैसी फाइल को ट्रांसफर कर पाएंगे। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह फीचर तभी काम करेगा जब आपके आईफोन में Air Drop का फीचर ऑन रहेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article