Google Doodle on
खास बात है कि इस गूगल डूडल पर क्लिक करते ही गूगल उस नए पेज पर यूजर को ले जा रहा था, जहां पर इंटरनेशनल वीमेंस डे से जुड़ी तमाम किस्म की जानकारी उपलब्ध थी। इनमें महिला दिवस से जुड़े फोटो, न्यूज, वीडियो और अन्य चीजें शामिल थीं। चूंकि, गूगल अक्सर अपने डूडल्स में कुछ न कुछ नया करता है, इस लिहाज से इस डूडल के साथ भी क्रिएटिव चीज देखने को मिली। होम पेज पर क्लिक करने के बाद जिस दूसरे पेज पर यूजर लैंड हुए, वहां पर महिलाओं के हाथों को इस तरह से झंडा बुलंद करके गुजरते (स्क्रीन के एक छोर से दूसरे किनारे तक) हुए दिखाया गया। यह रहा स्क्रीनशॉटः

Google Doodle on International Women's Day 2023
दरअसल, डूडल (Doodle) एक किस्म की क्रिएटिव आर्ट है। यह गूगल के सर्च इंजन के होमपेज पर नजर आता है। यह एक किस्म का टूल भी माना जाता है, जिसका इस्तेमाल देश-दुनिया भर के अहम मसलों, बड़ी ऐतिहासिक घटनाओं और विश्व के सामाजिक समारोहों के महत्व को उजागर करने के लिए किया जाता है। अमेरिकी टेक कंपनी समय समय पर इवेंट्स के लिहाज से इन डूडल्स को डिजाइन करती रही है।
