Rare And Unique Formation Of Planets Will Be Seen From Earth: भारत में जल्द ही एक ऐसा नजारा देखने को मिलेगा जो इस जन्म में दोबारा शायद ही आपको दिखे. चांद और वीनस कुछ ही दिन में एक अनोखा फॉर्मेशन बनाने वाले हैं जिसमें इन दोनों ग्राहकों के अलावा चार अन्य ग्रह मिलकर एक इन्वर्टेड चंद्रबिंदू की आकृति बनाएंगे. इनमें मर्करी, जूपिटर, वीनस, यूरेनस और मंगल शामिल हैं जो चंद्रमा के साथ अनोखा मंजर दिखाएंगे जो धरती से नजर आएगा. बता दें कि 28 मार्च की रात को ग्रहकों का ये अनोखा डांस लोगों को दिखाई देगा.
आज भी दिखेगा एक ग्रह
28 मार्च का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, इसके अलावा आज दोपहर के बाद भी एक ग्रह आसमान में नजर आने वाला है जिसे दूरबीन की मदद से देखा जा सकेगा. जहां मार्च के अंत में ये सभी ग्रह एक-दूसरे के नजदीक से निकलते देखे जा रहे हैं, वहीं 28 मार्च को सबसे साफ नजारा दिखेगा. ये बहुत ही दुर्लभ मंजर है जिसमें ये सभी ग्रह साथ होंगे, हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से अलग ये एक कतार में नहीं दिखने वाले.
देरी हुई तो चूक जाएंगे आप
जूपिटर से इस यूनीक फॉर्मेशन की शुरुआती होगी जो शाम 7ः30 बजे से दिखाई देना शुरू हो जाएगा. इसके बाद वीनस, यूरेनस, मून और मंगल नजर आएंगे. खगोलविदों की मानें तो होराइजन लाइन से आधी रात तक लोगों को ये सीन दिखेगा. थोड़ी भी देरी हो जाने पर मर्करी और जूपिटर नदारद हो जाएंगे क्योंकि सूर्यास्त के कुछ ही समय में ये आखों से ओझल होने वाले हैं. इस अद्भुत दृष्य को दुनिया के किसी भी कोने से देखा जा सकेगा.
कैसे देख पाएंगे इन ग्रहों को
जूपिटर, वीनस और मार्स ऐसे ग्रह हैं जिन्हें उनकी चतक के चलते लोग बिना किसी दूरबीन के देख सकेंगे, लेकिन मर्करी और यूरेनस को देख पाना कुछ पेचीदा काम होगा क्योंकि इनकी चमक बहुत कम है. इन्हें देखने के लिए भी आपको दूरबीन की सहायता लेनी होगी. इनमें सबसे चमकदार वीनस होगा और मंगल चांद के इर्द-गिर्द बना रहेगा जो लाल रंग की चमक के साथ दिखाई देगा. वीनस के साथ यूरेनस कुछ हरा सा नजर आने वाला है.
