टेक एंड गैजेट्स

Dell ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, वर्क फ्रॉम होम भी कैंसिल, जानें वजह

Dell Technologies Layoff: डेल टेक्नोलॉजीज ने इस सप्ताह की शुरुआत में छंटनी के एक और दौर की घोषणा की जिसमें लगभग 6,000 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। पिछले साल, डेल ने 6,650 नौकरियों कम की थीं।

Image

Dell Technologies Layoff

Dell Technologies Layoff: टेक दिग्गज कंपनी डेल टेक्नोलॉजीज ने लगभग 6,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। एक फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि वह बाहरी नियुक्तियों को सीमित करेगी और कर्मचारियों का पुनर्गठन शुरू करेगी। बता दें कि अब कंपनी में 120,000 कर्मचारी हैं, जो एक साल पहले फरवरी 2023 तक लगभग 1,26,000 कर्मचारी थे। कंपनी के अनुसार, डेल लगभग 2 साल से कंप्यूटर की सेल में लगातार गिरावट झेल रही है।

एक साल में 12,500 लोगों की गई नौकरी

डेल टेक्नोलॉजीज ने इस सप्ताह की शुरुआत में छंटनी के एक और दौर की घोषणा की जिसमें लगभग 6,000 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। पिछले साल, डेल ने 6,650 नौकरियों कम कर दीं हैं क्योंकि उसने कहा कि वह संभावित मंदी की तैयारी कर रहा था जबकि पर्सनल कंप्यूटर की मांग कम हो गई थी।

कंपनी ने बताया छंटनी का कारण?

डेल में यह छंटनी ऐसे समय में हुई है जब कंपनी के पर्सनल कंप्यूटरों की मांग लगभग दो वर्षों से कम हो रही है। इसके परिणामस्वरूप पिछले महीने पोस्ट की गई चौथी तिमाही की आय में राजस्व में 11% की गिरावट आई है। डेल ने अपनी फाइलिंग में कहा था कि उसे अपने क्लाइंट सॉल्यूशन ग्रुप (सीएसजी) में पूरे वर्ष के लिए शुद्ध राजस्व बढ़ने की उम्मीद है लेकिन चौथी तिमाही में इसमें 12% की गिरावट आई है।

कंपनी ने कहा था कि मांग में सुधार होगा और आगे से चुनौतियों को मैनेज किया जाएगा क्योंकि उसे इनपुट लागत की उम्मीद है। कंपनी ने यह भी कहा कि फाइलिंग के अनुसार, "वीएमवेयर के साथ हमारे कमर्शियल रिलेशन में बदलाव के कारण हमारे अन्य बिजनेस के शुद्ध राजस्व में लगातार कमी" होने की संभावना है।

वर्क फ्रॉम होम को लेकर की ये घोषणा

इससे पहले डेल ने कथित तौर पर रिमोट कर्मचारियों से कहा था कि वे घर से काम करना जारी रख सकते हैं लेकिन उन्हें प्रमोशन नहीं दिया जाएगा। अपनी हाइब्रिड कार्य संस्कृति से हटकर कंपनी ने एक सख्त रिटर्न-टू-ऑफिस (आरटीओ) नीति पर जोर दिया और कर्मचारियों को ऑफिस में वापसी के आदेश दिए हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article