टेक एंड गैजेट्स

Flipkart Big Saving Days 2024: CNF प्रोडक्ट पर मिल रहा दमदार डिस्काउंट, देखें बेस्ट डील्स

CMF Exclusive Discounts: सेल में CMF Watch Pro को 3,299 रुपये, CMF Buds Pro को 2,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा एक विशेष बंडल ऑफर के रूप में ग्राहक नथिंग फोन (2) या फोन (2ए) खरीदते समय Power 65W GaN चार्जर को सिर्फ ₹1,999 में खरीद सकते हैं।

Image

CMF Exclusive Discounts

CMF Exclusive Discounts: नथिंग के सब-ब्रांड ने फ्लिपकार्ट (Flipkart) बिग सेविंग डेज और मिंत्रा (Myntra) क्रिएटर्स फेस्ट के दौरान अपने प्रोडक्ट पर एक्सक्लूसिव डिस्काउंट की घोषणा कर दी है। नथिंग सब-ब्रांड अपने सीएमएफ बड्स प्रो (CMF Buds Pro), सीएमएफ वॉच प्रो (CMF Watch Pro) और चार्जर के अलावा अन्य प्रोडक्ट पर दमदार डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा कंपनी अपने CMF Buds को पहली बार 2 हजार से कम कीमत पर उपलब्ध कर रही है। चलिए देखते हैं सभी बेस्ट डील्स।

CMF Buds Pro

सीएमएफ बड्स प्रो में 45dB ANC और अल्ट्रा बास तकनीक के साथ, वे 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर, तीन एचडी माइक और एक क्लियर कॉल एल्गोरिदम को सपोर्ट करते हैं। बड्स 10 मिनट की चार्जिंग में एएनसी के साथ 5 घंटे और बिना एएनसी के 11 घंटे का बैकअप देता है। बड्स प्रो को 2,499 रुपये की कीमत और डार्क ग्रे, लाइट ग्रे और ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकता है।

CMF Watch Pro

सीएमएफ वॉच प्रो में 1.96 इंच AMOLED डिस्प्ले, 600 निट्स ब्राइटनेस और 58fps रिफ्रेश रेट है। यह बिल्ट-इन जीपीएस, ब्लूटूथ 5.3 और आईपी68 रेटिंग के साथ आती है। सीएमएफ वॉच प्रो को डार्क ग्रे, मैटेलिक ग्रे, ऐश ग्रे और सिल्वर वेरिएंट में आती है। इसकी शुरुआती कीमत 3,299 रुपये है।

Power 65W GaN

इस चार्जर में डुअल यूएसबी टाइप-सी और टाइप-ए पोर्ट हैं, जो मल्टिपल चार्जिंग स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है। इससे आईफोन से लेकर सैमसंग फोन और ईयरफोन तक को चार्ज किया जा सकता है। यह डार्क ग्रे और ऑरेंज कलर में आता है। इसकी कीमत 2,699 रुपये है। एक विशेष बंडल ऑफर के रूप में ग्राहक नथिंग फोन (2) या फोन (2ए) खरीदते समय सीएमएफ पावर 65 डब्ल्यू चार्जर को सिर्फ ₹1,999 में खरीद सकते हैं।

CMF Buds

12.4 मिमी बायो-फाइबर ड्राइव और कस्टम टीपीयू ड्राइवर की सुविधा के साथ आने वाली यह बड्स 2 हजार तक की कीमत में वैल्यू फॉर मनी हैं। इसमें 42डीबी तक एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन और 8 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है। इसे केस के साथ 35.5 घंटे तक चलाया जा सकता है। इसे 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

CMF Neckband Pro

13.6 मिमी ड्राइवर और अल्ट्रा बास टेक 2.0 के साथ आने वाले नेकबैंड प्रो बेहतर बास के लिए एकदम सही डिवाइस है। इसमें पांच एडजस्टेबल बास लेवल और 50dB तक न्वाइज कैंसिलेशन मिलता है। इसके साथ 37 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है। नेकबैंड प्रो 1,799 रुपये के ऑफर प्राइज और ऑरेंज, लाइट ग्रे कलर में उपलब्ध है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article