टेक एंड गैजेट्स

आ रहा BSNL 5G, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शेयर किया वीडियो

BSNL 5G: बीएसएनएल 5जी के साथ भारतीय दूरसंचार इंडस्ट्री में एक नई लहर आ सकती है। बता दें कि बजट 2024 में भी बीएसएनएल को पुनर्जीवित करने के लिए 82 हजार करोड़ रुपये घोषणा की गई है। अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनल के 5G नेटवर्क पर वीडियो कॉल किया है।

Image

Image- BSNL INDIA/ JYOTIRADITYA SCINDIA

BSNL 5G: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) जल्द ही 5G सर्विस को लॉन्च करने वाला है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनल के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने बीएसएनल के 5G इनेबल फोन पर वीडियो कॉल की और इसकी वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है।

BSNL 5G से सिंधिया ने किया वीडियो कॉल

बीएसएनएल ने भारत में अपनी 5जी सर्विस की टेस्टिंग शुरू कर दी है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसकी टेस्टिंग के दौरान बीएसएनएल 5जी नेटवर्क पर वीडियो कॉल किया है और इसका वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है। पोस्ट में मंत्री ने लिखा, "बीएसएनएल के 5जी इनेबल फोन कॉल की टेस्टिंग की।" बता दें कि बीएसएनएल 5जी नेटवर्क की टेस्टिंग के लिए सिंधिया सी-डॉट परिसर में मौजूद थे।

BSNL को बजट से मिले 82 हजार करोड़ रुपये

बजट 2024 में केंद्र सरकार ने बीएसएनएल को पुनर्जीवित करने के लिए 82 हजार करोड़ रुपये से अधिक आवंटित करने की घोषणा की है। इस फंडिंग का इस्तेमाल दूरसंचार कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने और पूरी तरह से भारत में विकसित 4G और 5G तकनीक के रोलआउट को सुविधाजनक बनाने के लिए किया जाएगा। यह कदम भविष्य में निजी टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

Airtel-Jio की बढ़ेंगी मुश्किलें

बीएसएनएल 5जी के साथ भारतीय दूरसंचार इंडस्ट्री में एक नई लहर आने वाली है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों को होगा, जो भारतीय टेलीकॉम मार्केट पर कब्जा किए हुए हैं। बता दें कि हाल ही में रिलायंस जियो और एयरटेल ने रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बीएसएनएल के पक्ष में काफी प्रोत्साहन देखने मिला था। कई लोगों ने बीएसएनएल में पोर्ट कराने की बात भी कही थी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article