India ChatGPT: ओपन AI चैटबॉट ChatGPT और गूगल के बार्ड की चर्चा तेज है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) के एक बयान के बाद कहा जा रहा है कि भारत खुद का चैटबॉट (Chatbot) बना सकता है। एक सवाल के जवाब में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कुछ समय इंतजार कीजिए, जल्द ही बड़ा ऐलान किया जाएगा।
स्टार्टअप से किसी भी बैंक में पैसे डालने से पहले सोचें
अश्विनी वैष्णव ने कहा, अब ऐसा समय आ गया है जब दुनियाभर के सभी बड़े टेक डेवलपर्स भारतीय स्टार्टअप के साथ पार्टनरशिप में काम करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत तकनीकी के मामले में एक समृद्ध देश के तौर पर पहचान रखता है। दुनिया में आई आर्थिक मंदी और सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने के मुद्दे पर अश्विनी वैष्णव का कहा कि इस संकट के दौर में भी हमने भारतीय स्टार्टअप्स को बचाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, "हमने सभी स्टार्ट अप से अनुरोध किया है, वह अपना पैसा कहीं भी किसी भी बैंक में डालने के बारे में न सोचें... अपना पैसा भारत में लगाएं और सभी वैश्विक स्टार्ट अप समुदाय को भारत को अपना विश्वसनीय बैंकिंग क्षेत्र मानें।
6G सर्विस पर चल रहा काम कर
अश्विनी वैष्णव ने 6G टेक्नोलॉजी पर भी अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि, 'अब हम 6G टेलिकॉम सर्विस पर काम कर रहे हैं। 4G और 5G के मामले में हमने दुनिया का मुकाबला किया है। 5G रोल आउट शुरू हो गया है। आने वाले सितंबर से हम भारत की अपनी टेलीकॉम टेक्नोलॉजी स्टैक की 300 साइटों को एक दिन में रोल आउट करेंगे।" अब हम 6G टेक्नोलॉजी से लीडरशिप रोल में नजर आएंगे।' भारत ने 6G टेलिकॉम टेक्नोलॉजी के 127 पेटेंट करा चुका है।
