Samsung ने भारत में अपने Galaxy A22 5G स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। इस स्मार्टफोन को भारत में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ये फोन 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर मिलता है।
कीमत
Samsung Galaxy A22 5G 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वाले दो वेरिएंट में आता है। इन्हें क्रमश: 19,999 रुपये और 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इन वेरिएंट्स में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। ऐसे में अब इन्हें क्रमश: 17,999 रुपये और 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। नई कीमत को सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
Samsung Galaxy A22 5G के फीचर्स
ये स्मार्टफोन Android 12 बेस्ड One UI 4.1 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ आता है। इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB तक है, जिसे कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 48MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 8MP कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5,000mAh की है और यहां 15W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। ये फोन ग्रे, ग्रीन और वायलेट कलर ऑप्शन में आता है।
