भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश के अलग हिस्सों में झंडे फहराए जाते हैं। साथ ही कई रंग बिरंगे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। इस खास मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में राजपथ पर विशेष परेड भी निकाली जाती है। इस परेड में सेना के जवानों से लेकर हर राज्य की झांकियां भी होती हैं।
हालांकि, इस बार कोविड 19 के नए ओमीक्रॉन वेरिएंट को ध्यान में रखकर पहले की तरह ज्यादा लोगों को ग्राउंड से लाइव देखने की इजाजत नहीं मिलेगी। हाालांकि, परेड की लाइव ब्रॉडकास्टिंग सरकारी टीवी चैनल के जरिए की जाएगी। लेकिन, अगर आपके पास टीवी नहीं है या DTH कनेक्शन नहीं है तो आप सरकारी ऐप के जरिए भी देख सकते हैं।
आप Republic Day 2022 Parade को लाइव ऑनलाइन अपने स्मार्टफोन पर देख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन के Apple App स्टोर या Google प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
- फिर सर्च बॉक्स में Republic Day India टाइप करना होगा और सर्च प्रेस करना होगा।
- फिर रिजल्ट में से NIC द्वारा पब्लिश किया गया ऐप डाउनलोड करना होगा।
- फिर ऐप ओपन कर स्क्रीन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिखाई दे रहे आइकन पर टैप करना होगा।
- इसके बाद 360 लाइव पर टैप करना होगा।
- इसके बाद केवल आपको अपनी पसंद का व्यू सेलेक्ट करना होगा।
साथ ही आप अगर रिपब्लिक डे 2022 परेड का बिना ऐप डाउनलोड किए लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने फोन के वेब ब्राउजर से https://indianrdc.mod.gov.in/ पर जाना होगा।
