Laptop यूजर? क्या आप जानते हैं ये बेसिक शॉर्टकट Keys?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2022, 11:49 AM IST

काम हो या पढ़ाई या हो एंटरटेनमेंट ज्यादातर लोग इन सभी चीजों के लिए लैपटॉप या कम्प्यूटर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप भी कम्प्यूटर को काफी ज्यादा यूज करते हैं। तो आपको की-बोर्ड शॉर्टकट्स के बारे में पता होना चाहिए। ये शॉर्टकट्स आपका काम काफी तेजी से कर देंगे। इससे आपको माउस को ज्यादा यूज करने या मेन्यू में बार-बार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Laptop यूजर? क्या आप जानते हैं ये बेसिक शॉर्टकट Keys?

काम हो या पढ़ाई या हो एंटरटेनमेंट ज्यादातर लोग इन सभी चीजों के लिए लैपटॉप या कम्प्यूटर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप भी कम्प्यूटर को काफी ज्यादा यूज करते हैं। तो आपको की-बोर्ड शॉर्टकट्स के बारे में पता होना चाहिए। ये शॉर्टकट्स आपका काम काफी तेजी से कर देंगे। इससे आपको माउस को ज्यादा यूज करने या मेन्यू में बार-बार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, कम्प्यूटर शॉर्टकट्स एक या एक से ज्यादा Keys का सेट होते हैं, जिससे सिस्टम को कमांड दिया जा सकता है। 

यहां हम आपको ज्यादातर यूज होने वाले शॉर्टकट Keys के बारे में बताने जा रहे हैं। इनकी मदद से आप कम्प्यूटर प्रोग्राम्स को काफी तेजी और आसानी से उपयोग कर पाएंगे। 

ये है बेसिक कम्प्यूटर शार्टकट की लिस्ट: 

  • Alt + F- करेंट प्रोग्राम में फाइल मेन्यू ऑप्शन के लिए। 
  • Alt + E- करेंट प्रोग्राम में एडिट ऑप्शन के लिए। 
  • F1- यूनिवर्सल हेल्प। 
  • Ctrl + A- ऑल टेक्स्ट सेलेक्ट करने के लिए। 
  • Ctrl + X- सेलेक्टेड आइटम को कट करने के लिए। 
  • Ctrl + Del- सेलेक्टेड आइटम डिलीट करने के लिए। 
  • Ctrl + C- सेलेक्टेड आइटम को कॉपी करने के लिए। 
  • Ctrl + V- सेलेक्टेड आइटम को पेस्ट करने के लिए। 
  • Home - ये यूजर को करेंट लाइन की शुरुआत में ले जाता है। 
  • Ctrl + Home- ये डॉक्यूमेंट की शुरुआत में ले जाता है। 
  • Ctrl + End - ये डॉक्यूमेंट के अंत में ले जाता है।
  • Shift + Home - ये करेंट पोजिशन से लाइन की शुरुआत तक हाइलाइट करता है।
  • Shift + End - ये करेंट पोजिशन से लाइन के अंत तक हाइलाइट करता है।
  • Ctrl + (Left arrow) - ये एक समय में एक वर्ड को लेफ्ट मूव करता है।
  • Ctrl + (Right arrow) - ये एक समय में एक वर्ड को राइट मूव करता है।

ऊपर कुछ बेसिक कम्प्यूटर शॉर्टकट्स हैं। ऐसे ही कई और भी होते हैं। ये शॉर्टकट्स आपको लैपटॉप में काम तेजी से निपटाने में आसानी होगी। 

End of Article