Marvel Studios के साथ मिलकर Realme ला रहा है नया लिमिटेड एडिशन फोन, जानें डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 02:13 PM IST

Realme ने Marvel Studios के साथ साझेदारी की है। इसके तहत एक नया लिमिटेड एडिशन फोन कंपनी लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने Realme GT Neo 3 (150W) Thor Love and Thunder Limited Edition के लिए टीजर जारी कर दिया है।

Marvel Studios के साथ मिलकर Realme ला रहा है नया लिमिटेड एडिशन फोन, जानें डिटेल

Realme ने  Marvel Studios के साथ साझेदारी की है। इसके तहत एक नया लिमिटेड एडिशन फोन कंपनी लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने Realme GT Neo 3 (150W) Thor Love and Thunder Limited Edition के लिए टीजर जारी कर दिया है। फिलहाल कंपनी की ओर से फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है और डिजाइन को नहीं दिखाया गया है। 

फिलहाल ये उम्मीद की जा रही है कि फोन में अपग्रेडेड लुक और God of Thunder के अपकमिंग फीचर फिल्म के हिसाब से UI देखने को मिलेगा। रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट माधव सेठ ने लिमिटेड एडिशन Realme GT Neo 3 (150W) के लिए एक टीजर इमेज को ट्वीट किया है। ये अपकमिंग फीचर फिल्म Thor: Love and Thunder पर बेस्ड होगा। 

ये नया फोन 7 जुलाई को लॉन्च होगा। इसी दिन फिल्म भारत में रिलीज होगी। आपको बता दें इससे पहले कंपनी साल 2019 में Realme X Spider-Man: Far From Home Edition को भी लॉन्च किया था। 

Realme GT Neo 3 (150W) Thor Love and Thunder Limited Edition के स्पेसिफिकेशन्स रेगुलर फोन जैसे होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि रेगुलर Realme GT Neo 3 (150W) को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। 

ये रेगुलर स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8100 5G प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 16MP सेल्फी कैमरा, 12GB तक LPDDR5 रैम, 4,500mAh की बैटरी और 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। 

End of Article