एक बार चार्ज करने पर 15 दिन तक चलेगी ये वॉच, इसमें गेम्स भी खेल सकते हैं, कीमत 1,999 रुपये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 10:19 AM IST

Itel Smartwatch 1 ES कंपनी की पहली स्मार्टवॉच है और इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में 1.7-इंच फुल-टच HD IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें वॉकिंग, रनिंग और बैडमिंटन जैसे कई स्पोर्ट्स मोड्स भी दिए गए हैं।

एक बार चार्ज करने पर 15 दिन तक चलेगी ये वॉच, इसमें गेम्स भी खेल सकते हैं, कीमत 1,999 रुपये

Itel Smartwatch 1 ES कंपनी की पहली स्मार्टवॉच है और इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में 1.7-इंच फुल-टच HD IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें वॉकिंग, रनिंग और बैडमिंटन जैसे कई स्पोर्ट्स मोड्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने दावा किया है कि ये नई वॉच एक बार चार्ज होने पर 15 दिन तक चलेगी। 

Itel Smartwatch 1 ES की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। इसे Itel की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इस नई स्मार्टवॉच को ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

Itel Smartwatch 1 ES के स्पेसिफिकेशन्स 

इस स्मार्टवॉच में 1.7-इंच फुल-टच HD IPS डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इस बजट स्मार्टवॉच में कई स्पोर्ट्स मोड्स भी दिए गए हैं। इन मोड्स में वॉकिंग, रनिंग, साइकिलिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल और योग शामिल है। 

Itel Smartwatch 1 ES में ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर और ब्रिदिंग मोड जैसे कई हेल्थ बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें स्लीप ट्रैकिंग फीचर भी मौजूद है। नई वॉच में बिल्ट-इन म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

इन सबके अलावा यूजर्स को इस वॉच में टेक्स्ट मैसेज, ई-मेल्स, सोशल मीडिया अलर्ट्स, वेदर अलर्ट्स, अलार्म क्लॉक और कैलेंडर अलर्ट स्मार्ट नोटिफिकेशन फीचर के जरिए मिलेगा। इतना ही नहीं यूजर्स वॉच में Thunder Battleship, Young Bird और 2048 जैसे गेम्स भी खेल सकेंगे। 

Itel Smartwatch 1 ES की बैटरी 220mAh की है और ये सिंगल चार्ज में 15 दिन तक चलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth v5.1 का सपोर्ट मौजूद है। ये वॉच iOS और Android दोनों के साथ कंपैटिबल है। 
 

End of Article