Realme C31 आज भारत में पहली बार सेल में उपलब्ध होने जा रहा है। ये रियलमी की अफोर्डेबल C-Series का नया स्मार्टफोन है। इसमें 6.5-इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसके रियर में 13MP ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मौजूद है। इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है।
Realme C31 की कीमत भारत में 3GB + 32GB वेरिएंट के लिए 8,999 रुपये और 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 9,999 रुपये रखी गई है। इसे डार्क ग्रीन और लाइट सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ग्राहक आज दोपहर 12 बजे से इसे कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे।
Realme C31 के स्पेसिफिकेशन्स
डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला Realme C31 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड Realme UI R एडिशन पर चलता है और इसमें 6.5-इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 4GB तक रैम के साथ 12nm Unisoc T612 प्रोसेसर मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 13MP का है। साथ ही इसमें 2MP कैमरा और एक मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 5MP का कैमरा मौजूद है। Realme C31 की बैटरी 5,000mAh की है।
Realme C31 की इंटरनल मेमोरी 64GB तक है, जिसे कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G LTE, Wi-Fi (2.4 GHz), ब्लूटूथ v5, एक 3.5mm हेडफोन जैक और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है।
