बेहतरीन डिस्प्ले के साथ Samsung का नया 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 08:06 PM IST

Samsung Galaxy S20 FE 2022 को बिना किसी शोर-शराबे के साउथ कोरिया में लॉन्च कर दिया गया है। इसका मॉडल नंबर SM-G781NK22 या SM-G781NK है। ये साल 2020 में सितंबर में ग्लोबली लॉन्च हुए Galaxy S20 FE 5G से मिलता है।

बेहतरीन डिस्प्ले के साथ Samsung का नया 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy S20 FE 2022 को बिना किसी शोर-शराबे के साउथ कोरिया में लॉन्च कर दिया गया है। इसका मॉडल नंबर SM-G781NK22 या SM-G781NK है। ये साल 2020 में सितंबर में ग्लोबली लॉन्च हुए Galaxy S20 FE 5G से मिलता है। हालांकि, इसे मौजूदा मॉडल से कम कीमत में उतारा गया है। इस नए फोन में 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 4,500mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

Samsung Galaxy S20 FE 2022 की कीमत सिंगल 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए KRW 699,600 (लगभग 43,600 रुपये) रखी गई है। इसे क्लाउड वाइट, क्लाउड लैवेंडर और क्लाउड नेवी कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Naver की रिपोर्ट के मुताबिक ये KT और LG U+ के जरिए उपलब्ध है। 

फिलहाल भारत में नए फोन की लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले साल मार्च में Samsung Galaxy S20 FE 5G को 55,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसी तरह Samsung Galaxy S20 FE 4G को भी देश में 44,999 रुपये में उतारा गया था। इसी तरह इस साल Galaxy S21 FE 5G को भी 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। 

Samsung Galaxy S20 FE 2022 के स्पेसिफिकेशन्स 

ये स्मार्टफोन Android 10 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर Snapdragon 865 प्रोसेसर मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 12MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसकी बैटरी 4,500mAh की है और यहां 15W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

End of Article