Tata इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 36वां मैच आज शाम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। ये मैच मुंबई में होगा। पॉइंट्स टेबल में फिलहाल RCB तीसरे नंबर पर और SRH पांचवे नंबर पर है। RCB ने इस सीजन में अब तक सात मैच खेलें हैं। इनमें से टीम ने पांच जीते हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने टोटल 6 मैच खेलें हैं, जिनमें से चार को जीता है।
आज Royal Challengers Bangalore और Sunrisers Hyderabad के बीच मैच कब खेला जाएगा?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आज यानी 23 अप्रैल को IPL का मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
कहां होगा आज का मैच?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आज का मैच मुंबई के ब्रेबौर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
किन चैनलों पर होगी आज के मैच की लाइव ब्रॉडकास्टिंग?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आज होने वाले मुकाबले की लाइव ब्रॉडकास्टिंग Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD पर की जाएगी।
अपने स्मार्टफोन पर ऐसे देखें लाइव मैच:
IPL 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आज होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर होगी।
