Oppo Reno 8 सीरीज के नए फोन्स 23 मई को होंगे लॉन्च, जानें डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 12:20 PM IST

Oppo Reno 8 series को 23 मई को लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी ने इसकी जानकारी सोमवार को दी है। इस सीरीज में रेगुलर Oppo Reno 8, Reno 8 Pro और Reno 8 SE को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। साथ ही इस सीरीज के तहत Reno 8 Lite को भी लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo Reno 8 सीरीज के नए फोन्स 23 मई को होंगे लॉन्च, जानें डिटेल

Oppo Reno 8 series को 23 मई को लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी ने इसकी जानकारी सोमवार को दी है। इस सीरीज में रेगुलर Oppo Reno 8, Reno 8 Pro और Reno 8 SE को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। साथ ही इस सीरीज के तहत Reno 8 Lite को भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसे शुरुआत में केवल कुछ ही बाजारों में उतारा जा सकता है। 

Weiobo पर पोस्ट किए गए इनवाइट के मुताबिक, Oppo Reno 8 series की लॉन्चिंग 23 मई को 7pm CST Asia (4:30pm IST) से शुरू होगी। हालांकि, यहां ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। 

चर्चा ऐसी है कि Oppo Reno 8 series के तहत Reno 8 Pro और Reno 8 SE को लॉन्च किया जाएगा। इन नए फोन्स को Reno 7 series के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, जिसे पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज के तहत Reno 7 5G, Reno 7 Pro 5G और Reno 7 SE 5G को पेश किया गया था। 

फिलहाल ओप्पो की ओर से Reno 8 series की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है। उम्मीद की जा रही है कि रेगुलर Reno 8 को देश में जून के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। Reno 8, Reno 8 Pro और Reno 8 SE के अलावा Reno 8 Lite की भी लॉन्चिंग की जा सकती है। इस नए अफोर्डेबल फोन को शुरुआत में यूरोप तक सीमित रखा जा सकता है। 

Oppo Reno 8 Pro के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 120Hz रिफ्रेश वाले डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8100-Max प्रोसेसर और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Oppo Reno 8 SE में 50MP कैमरा और MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

End of Article