OnePlus की दिवाली स्पेशल सेल 22 सितंबर से होगी शुरू, TV, स्मार्टफोन, ईयरफोन्स सब पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2022, 12:29 PM IST

OnePlus ने अपनी दिवाली स्पेशल सेल की घोषणा की है। इस सेल में ग्राहकों को वनप्लस स्मार्टफोन्स, टीवी मॉडल्स और TWS ईयरफोन्स पर डिस्काउंट दिया जाएगा।

OnePlus की दिवाली स्पेशल सेल 22 सितंबर से होगी शुरू, TV, स्मार्टफोन, ईयरफोन्स सब पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

OnePlus ने भारत में अपनी Diwali Head Start sale 2022 की घोषणा की है। इसकी शुरुआत 22 सितंबर से होगी। इस दौरान ग्राहकों को वनप्लस स्मार्टफोन्स, TVs और ट्रू-वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स पर डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही सेल के दौरान एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड होल्डर्स को 6,000 रुपये तक डिस्काउंट भी मिलेगा। वनप्लस ने सेल शुरू होने से पहले ही कई डील्स की जानकारी दे दी है। कंपनी ने OnePlus Nord Watch की लॉन्चिंग के लिए भी टीजर जारी किया है। 

स्मार्टफोन डील्स: 

कंपनी ने कंफर्म किया है कि सेल के दौरान OnePlus 10 Pro की बिक्री 66,999 रुपये की जगह 55,999 रुपये में होगी। ये एक 5G फोन है जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है। इसी तरह सेल में OnePlus 10R 5G की बिक्री 34,999 रुपये की जगह 29,999 रुपये में होगी। वहीं, ग्राहक OnePlus Nord 2T 5G को 28,999 रुपये की जगह 26,999 रुपये में खरीद पाएंगे। 

TV डील्स: 

OnePlus TV Y1 series सेल में 18,999 रुपये की जगह 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी। इसी तरह OnePlus TV Y1S Pro लाइनअप 32,999 रुपये की जगह 23,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। वहीं, ग्राहक  OnePlus TV Y1S Edge को 16,999 रुपये की जगह 12,499 रुपये में खरीद पाएंगे। 

TWS ईयरफोन्स की डील्स: 

कंपनी ने जानकारी दी है कि OnePlus Nord Buds सेल के दौरान 2,799 रुपये की जगह 2,099 रुपये में उपलब्ध होगा। ये बड्स 12.4mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं। इसी तरह OnePlus Buds Pro की बात करें तो ग्राहक इसे 9,990 रुपये की जगह 6,490 रुपये में खरीद पाएंगे। 

End of Article