Amazon सेल: इतने सस्ते में मिलेगा iPhone 12, कीमत जानकर नहीं होगा यकीन!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 10:35 AM IST

Amazon के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होने वाली है। इस सेल में ढेरों स्मार्टफोन्स में डिस्काउंट देखने को मिलेंगे।

Amazon सेल: इतने सस्ते में मिलेगा iPhone 12, कीमत जानकर नहीं होगा यकीन!

Amazon Great Indian Festival 2022 सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होगी। वहीं, प्राइम मेंबर्स डील्स को 22 सितंबर से ही एक्सेस कर पाएंगे। सेल से पहले Amazon ने Apple iPhone 12 की डिस्काउंट वाली कीमत के लिए टीजर जारी किया है। ये फोन Apple A14 Bionic प्रोसेसर के साथ आता है। 

इतने में मिलेगा Apple iPhone 12 

Amazon India वेबसाइट पर टीजर जारी कर बताया गया है कि iPhone 12 39,999 रुपये या इससे कम कीमत में मिलेगा। उम्मीद है कि इस कीमत में कई ऑफर्स और डिस्काउंट शामिल होंगे। Amazon Great Indian Festival 2022 सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होगी। 

फिलहाल अमेजन इंडिया की साइट पर iPhone 12 के बेस वेरिएंट को 52,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं, टॉप 256GB वेरिएंट 64,900 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह फोन का 128GB वेरिएंट अमेजन पर फिलहाल 57,900 रुपये में मिल रहा है। ये फोन ब्लैक, ग्रीन, पर्पल और रेड कलर ऑप्शन में आता है। आपको बता दें कि  iPhone 12 series को साल 2020 में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। 

Apple iPhone 12 के स्पेसिफिकेशन्स 

इस डुअल सिम सपोर्ट वाले फोन में  6.1-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। ये Apple A14 Bionic प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 12MP प्राइमरी कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 12MP कैमरा मिलता है। 

End of Article