Flipkart की बिग बचत धमाल सेल कल से, इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी बड़ी छूट, देखें लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 04:33 PM IST

Flipkart Big Bachat Dhamaal Sale की शुरुआत कल यानी 1 जुलाई से होने जा रही है। ये सेल 3 जुलाई तक जारी रहेगी। इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन्स और दूसरे होम अप्लायंसेज पर डील्स और डिस्काउंट्स का फायदा मिलेगा।

Flipkart की बिग बचत धमाल सेल कल से, इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी बड़ी छूट, देखें लिस्ट

Flipkart Big Bachat Dhamaal Sale की शुरुआत कल यानी 1 जुलाई से होने जा रही है। ये सेल 3 जुलाई तक जारी रहेगी। इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन्स और दूसरे होम अप्लायंसेज पर डील्स और डिस्काउंट्स का फायदा मिलेगा। सेल के दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा रोज 12am, 8am और 4pm को नई डील्स ऑफर किए जाएंगे। हम यहां आपको कुछ बेस्ट डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Apple iPhone 12 Mini 

Apple iPhone 12 Mini का 256GB वेरिएंट फिलहाल 74,900 रुपये की जगह 64,999 रुपये में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट बिग बचत धमाल सेल के दौरान इस पर 12,500  रुपये तक एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा। साथ ही ग्राहकों को Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड के साथ 1,500 रुपये तक डिस्काउंट भी मिलेगा। 

Samsung Galaxy F23 5G

Samsung Galaxy F23 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट को ग्राहक सेल में 23,999 रुपये की जगह 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। साथ ही ग्राहकों को ICICI क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट/डेबिट EMI ट्रांजैक्शन्स पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। इस स्मार्टफोन को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था। 

Realme 9 5G

फ्लिपकार्ट बिग बचत सेल के दौरान ग्राहक फोन के 4GB + 64GB वेरिएंट को 18,999 रुपये की जगह 15,999 रुपये में खरीद पाएंगे। साथ ही ग्राहकों को SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन्स पर 500 रुपये का डिस्काउंट और डेबिट/क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट मिलेगा। इस स्मार्टफोन को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था। 

OnePlus Y1 32-inch HD Ready LED Smart Android TV (14,499)

इस स्मार्ट TV को ग्राहक सेल के दौरान 19,999 रुपये की जगह 14,499 रुपये में खरीद पाएंगे। ग्राहकों को HDFC EMI ट्रांजैक्शन्स पर 1,750 रुपये तक 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। 

End of Article