Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं सोशल मीडिया की दुनिया में कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। लेकिन, वायरल होने वाला हर वीडियो केवल मनोरंजन नहीं होता। कई बार कुछ तस्वीरें और वीडियो ऐसे भी सामने आते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन के बाहर बेहद मुश्किल हालात में फंसा दिखाई देता है। वायरल हो रही क्लिप में नजर आता है कि ट्रेन अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है और एक शख्स ट्रेन के बाहरी हिस्से को पकड़े हुए नजर आ रहा है।
सबसे बड़ी बात ये है कि उसकी स्थिति काफी खतरनाक दिखाई रही है और वह खुद को संभालने की कोशिश करता दिख रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कुछ लोग उसकी मदद करने के बजाय मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि अगर कोई व्यक्ति मुश्किल में है और उसकी जान खतरे में दिखाई दे रही है, तो ऐसे समय में उसका वीडियो बनाने के बजाय उसकी मदद करने की कोशिश क्यों नहीं की गई? इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है। आज किसी भी असामान्य घटना को देखते ही कई लोग पहले मोबाइल कैमरा ऑन कर देते हैं। लेकिन ऐसे हालात में सबसे जरूरी सवाल यही है कि क्या किसी की परेशानी को रिकॉर्ड करने से ज्यादा जरूरी उसकी मदद करना नहीं है? देखें वीडियो...
हैरान करने वाला नजारा
चलती ट्रेन के बाहर इस तरह की स्थिति बेहद जोखिम भरी हो सकती है। ट्रेन की गति, अचानक झटका और आसपास की संरचनाएं किसी भी व्यक्ति के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं। ऐसे में वायरल वीडियो लोगों को रेलवे सुरक्षा को लेकर भी सतर्क रहने का संदेश देता है। हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर घटना की पूरी पृष्ठभूमि और शख्स के ट्रेन के बाहर पहुंचने की वास्तविक वजह की पुष्टि अब तक नहीं हुई है। आलम ये है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
