Google I/O 2025: Gemini, AI सर्च और XR टेक्नोलॉजी पर गूगल का बड़ा दांव, जानें खास बातें

Google I/O 2025 highlights: टेक दिग्गज गूगल (Google) ने अपने एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O 2025 के उद्घाटन समारोह में कई बड़ी घोषणाएं कीं। इस बार का आयोजन पूरी तरह से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) केंद्रित रहा, जहां कंपनी ने अपने लेटेस्ट AI मॉडल, सर्च फीचर्स और XR (एक्सटेंडेड रियलिटी) टेक्नोलॉजी को डिस्प्ले किया। यहां हम इस इवेंट की सभी बड़ी घोषणाओं के बारे में बता रहे हैं।

Google IO 2025 highlights
01 / 07
Image Credit : Google

Google I/O 2025 highlights

Google I/O 2025 ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कंपनी का पूरा फोकस अब AI और इमर्सिव टेक्नोलॉजीज पर है। आने वाले महीनों में ये फीचर्स आम लोगों की डिजिटल दुनिया को पूरी तरह बदल सकते हैं।

Gemini ऐप में बड़ा अपडेट
02 / 07
Image Credit : Google

Gemini ऐप में बड़ा अपडेट

Google ने अपने Gemini ऐप में Gemini Live फीचर की शुरुआत की, जो यूजर्स को कैमरा या स्क्रीन पर दिखाई दे रही चीजों के आधार पर रीयल-टाइम बातचीत करने की सुविधा देगा। यह फीचर इस सप्ताह Android और iOS दोनों पर रोलआउट किया जाएगा। इसके अलावा, अब यूजर्स Gemini की मदद से Maps से डायरेक्शन ,रिमाइंडर सेट करना, और अन्य ऐप्स के साथ बातचीत कर पाएंगे। Gemini का Deep Research मोड भी अब और एडवांस हो गया है, जिससे यूजर्स फाइल और इमेज अपलोड करके गहनता से जानकारी पा सकेंगे।

Imagen 4 और Veo 3 मॉडल्स पेश
03 / 07
Image Credit : Google

Imagen 4 और Veo 3 मॉडल्स पेश

Google ने दो नए जनरेटिव AI मॉडल्स Imagen 4 और Veo 3 को पेश किया। Imagen 4 अब पहले से बेहतर क्वालिटी और टेक्स्ट रेंडरिंग के साथ इमेज बना सकता है। वहीं Veo 3 AI मॉडल वीडियो क्रिएशन के क्षेत्र में क्रांति ला रहा है, जिसमें स्मूद ग्राफिक्स और ऑडियो ऑटोमैटिक रूप से वीडियो से मेल खाते हैं।

AI Mode से बदलेगा सर्च का तरीका
04 / 07
Image Credit : Google

AI Mode से बदलेगा सर्च का तरीका

Google ने अपने Search इंजन के लिए AI Mode का नया फीचर दिया है। यह यूजर्स को पर्सनलाइज्ड और विजुअल के साथ रिजल्ट दिखाता है। फाइनेंस, खेल या शॉपिंग जैसे विषयों पर अब यूजर को AI द्वारा बनाए गए ग्राफ और Try it on जैसे फीचर्स मिलेंगे, जिससे यूजर कपड़ों का वर्चुअल ट्राय देख पाएंगे। यह फीचर फिलहाल अमेरिका में शुरू किया गया है और जल्द ही अन्य देशों में उपलब्ध होगा।

Android XR स्मार्ट चश्मों की नई दुनिया
05 / 07
Image Credit : Google

Android XR: स्मार्ट चश्मों की नई दुनिया

Google ने Android XR प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जो स्मार्ट ग्लास और हेडसेट्स के लिए विकसित किया गया है। लाइव डेमो में Google ने दिखाया कि यह तकनीक मैसेजिंग, नेविगेशन और रीयल-टाइम ट्रांसलेशन जैसे कामों को चश्मे के लेंस के माध्यम से संभव बनाएगी। कंपनी ने Gentle Monster और Warby Parker जैसे ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है।

Agentic AI अब AI खुद करेगा आपके काम
06 / 07
Image Credit : Google

Agentic AI: अब AI खुद करेगा आपके काम

Google ने Agentic AI का डेमो दिखाया, जिसमें Project Mariner के जरिए यूजर्स टिकट बुकिंग और ऑनलाइन खरीदारी जैसे काम AI से करवा सकते हैं, वो भी बिना वेबसाइट खोले। Gemini ऐप में जल्द ही Agent Mode आएगा, जो मल्टी-स्टेप कामों को अपने आप कर लेगा।

Beam 3D वीडियो कॉलिंग का भविष्य
07 / 07
Image Credit : Google

Beam: 3D वीडियो कॉलिंग का भविष्य

Google ने अपने नए 3D वीडियो कॉलिंग सिस्टम "Beam" की झलक दिखाई। यह सिस्टम छह कैमरों और लाइट-फील्ड डिस्प्ले का उपयोग करके बेहद यथार्थवादी 3D वीडियो अनुभव देता है। Google, Zoom और HP के साथ मिलकर इस तकनीक को एंटरप्राइज लेवल पर लाने की योजना बना रहा है। HP जल्द ही पहला Beam-सक्षम डिवाइस लॉन्च करेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Times Horizon Private Limited