क्रिकेट

उन्हें दबाओ मत, उड़ान भरने दें... पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर छात्रों के समर्थन में आए, सुरेश रैना ने भी पोस्ट किया

Sanjay Manjrekar Supports Protesting Students: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी व जाने-माने कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भी नीट पेपर लीक के खिलाफ देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर आवाज उठाई है और छात्रों का समर्थन किया है।

Image

संजय मांजरेकर और सुरेश रैना भी विरोध प्रदर्शन पर बोले (Instagram/AP)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने शुक्रवार को NEET-UG 2026 पेपर लीक को लेकर विरोध कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वह भारत के युवाओं के साथ खड़े हैं और उनकी आवाज़ को दबाया नहीं जाना चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी में टॉल्स्टॉय मार्ग और जनपथ पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी रहा, जहां एक्टिविस्ट और छात्र परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की कमियों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

संजय मांजरेकर ने सोशल मिडिया पर एक पोस्ट में लिखा, "मैं भारत के युवाओं के साथ खड़ा हूं। उन्हें दबाएं नहीं, उन्हें उड़ान भरने दें। वे भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।"

सुरेश रैना ने भी पोस्ट किया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शनों के बीच शांति और रचनात्मक बातचीत का आह्वान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौजूदा हालात से सोच-समझकर फैसले लिए जाएंगे और छात्रों, शिक्षण संस्थानों व देश के लिए बेहतर अवसर और एक मज़बूत भविष्य का निर्माण होगा।

रैना ने भी X पर एक पोस्ट में लिखा, "हर चुनौती बेहतर समाधान खोजने का एक मौका होती है। उम्मीद है कि मौजूदा हालात से शांति, रचनात्मक बातचीत और सोच-समझकर लिए गए फैसले सामने आएंगे, जिनसे छात्रों, संस्थानों और देश के लिए अवसर और एक मज़बूत भविष्य बनेगा।"

इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने कहा कि सरकार शुक्रवार को किसी न्यूट्रल जगह पर बातचीत करने की उनकी मांग मान गई है। उन्होंने अपनी मांगों को आगे बढ़ाने की बात दोहराई, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा भी शामिल है, जो छात्रों की मुख्य मांगों में से एक है। यह बातचीत कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में होगी। यह घटनाक्रम तब हुआ जब एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अपनी 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म की।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article