टेक एंड गैजेट्स

Apple iPhone के साथ मिल सकते हैं Google Pixel वाले फीचर्स, IOS 17 जरूरी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 26, 2023, 02:17 PM IST

Apple 5 जून को होने वाली डेवेलपर्स कॉन्फ्रेंस कीनोट में IOS 17 पेश करने वाली है। इसके साथ ही कंपनी आईफोन यूजर्स के लिए कई सारे यूजफुल फीचर्स भी पेश कर सकती है जो गूगल पिक्सल के साथ दिए जाते हैं।

Image

हमें ये जानकारी मिल चुकी है कि इनमें से सबसे पहले आईफोन के साथ ये फीचर मिलने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईफोन को मिलेंगे पिक्सल वाले फीचर्स?
  • कंपनी जल्द कर सकती है इसका खुलासा
  • 5 जून को सामने आ रहा आईओएस 17

Apple iPhone New Features: एप्पल को लेकर मार्केट में अफवाह है कि घर के इस्तेमाल में लाए जाने वाले कई स्मार्ट प्रोडक्ट्स कंपनी तैयार कर रही है। हमें ये जानकारी मिल चुकी है कि इनमें से सबसे पहले आईफोन के साथ ये फीचर मिलने वाले हैं। अब आप जब भी आईफोन का स्क्रीन ऑफ करेंगे तो ये गूगल नेस्ट और अमेजॉन ईको डिस्प्ले जैसा नजर आएगा। ब्लूमबर्ग के मार्क गर्मन की मानें तो एप्पल आईओएस 17 के लिए नया फीचर डेवेलप कर रहा है, इससे आईफोन का स्क्रीन स्मार्ट होम स्टाइल डिस्प्ले में बदल जाएगा।

मिलेगी बहुत सारी जानकारी

इस इंटरफेस के जरिए मौसम, कैलेंडर अपॉइनमेंट्स और नोटिफिकेशन स्मार्टफोल के लॉक होने पर भी दिखाई देंगे। ये सभी स्क्रीन पर आड़े में भी नजर आएंगे। स्क्रीन लॉक होने पर आपके द्वारा चुने विजेड के हिसाब से डार्क बैकग्राउंड में ये नोटिफिकेशन चमकदार शब्दों के साथ नजर आएंगे। इस फीचर का उद्देश्य काम ना करने पर भी आईफोन को यूजफुल बनाना है। गूगल के पास पिक्सल फोन में ये फीचर पहले से मौजूद है।

आईपैड के लिए मैगनेटिक माउंट

गर्मन ने कहा है कि आईपैड के लिए एप्पल एक मैगनेटिक माउंट पर काम रही है जो निश्चित तौर पर इसे स्मार्ट डिवाइस के रूप में तैयार करेगा। अनुमानलगाया जा रहा है कि एप्पल 5 जून को होने वाली डेवेलपर्स कॉन्फ्रेंस कीनोट में आईओएस 17 पेश करने वाली है। गर्मन ने पहले जानकारी दी थी कि आईओएस 17 आईफोन के साथ कई अच्छे फीचर्स उपलब्ध कराएगा। इनमें अपडेटेड वॉलेट, हेल्थ ऐप्स और कई अन्य ऐप्स शामिल हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article