टेक एंड गैजेट्स

iOS 27 में Siri की हो सकती है विदाई, बड़ा बदलाव, ChatGPT की हो सकती है एंट्री

नया Siri केवल सवाल-जवाब तक सीमित नहीं रहेगा। यह Photos, Mail, Messages, Music, Apple TV समेत पूरे Apple इकोसिस्टम में काम करेगा। यूज़र इससे बोलकर या टाइप करके काम ले सकेंगे।

Image

Apple may replace Siri/Photo- Apple

Apple अपनी वर्चुअल असिस्टेंट Siri को पूरी तरह नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iOS 27 के साथ Apple मौजूदा Siri को हटाकर एक एडवांस AI चैटबॉट पेश कर सकता है, जो ChatGPT या Gemini जैसी क्षमताओं से लैस होगा। Bloomberg के अनुसार, ChatGPT और Gemini की जबरदस्त लोकप्रियता देखने के बाद Apple ने अपनी AI रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

iOS 27 में Siri की हो सकती है विदाई, बड़ा बदलाव, ChatGPT की हो सकती है एंट्री

‘Campos’ कोडनेम वाला नया Siri प्रोजेक्ट

Apple के अंदर इस नए Siri प्रोजेक्ट को ‘Campos’ नाम दिया गया है। यह कोई थर्ड-पार्टी AI असिस्टेंट नहीं होगा, बल्कि Apple के ऑपरेटिंग सिस्टम में पूरी तरह इंटीग्रेट रहेगा। यूजर इसे पहले की तरह ही “Hey Siri” बोलकर या साइड बटन दबाकर एक्टिव कर सकेंगे। शुरुआत में इसे अलग एप के तौर पर लाने का विचार था, लेकिन अब ऐसा होने की संभावना कम है।

Gemini टेक्नोलॉजी पर आधारित कस्टम AI

नया Siri एक कस्टम AI मॉडल पर काम करेगा, जो Google Gemini की टेक्नोलॉजी पर आधारित बताया जा रहा है। इससे Siri ज्यादा नेचुरल बातचीत कर सकेगा, कॉन्टेक्स्ट समझेगा और पहले के मुकाबले कम रोबोटिक महसूस होगा।

नए Siri की खास क्षमताएं

अपग्रेडेड Siri कई एडवांस फीचर्स के साथ आएगा। यह वेब सर्च कर सारांश दे सकेगा, इमेज और कंटेंट जनरेट करेगा, कोडिंग में मदद करेगा और फाइल्स व डॉक्यूमेंट्स का विश्लेषण कर पाएगा। इसके अलावा, यह आपके डिवाइस पर सर्च को और स्मार्ट बनाएगा। Apple एक ऐसे फीचर पर भी काम कर रहा है, जिससे Siri आपकी स्क्रीन पर चल रही चीज़ों को “देख” सकेगा और सिस्टम सेटिंग्स में बदलाव कर सकेगा।

पूरे Apple इकोसिस्टम में सपोर्ट

नया Siri केवल सवाल-जवाब तक सीमित नहीं रहेगा। यह Photos, Mail, Messages, Music, Apple TV समेत पूरे Apple इकोसिस्टम में काम करेगा। यूज़र इससे बोलकर या टाइप करके काम ले सकेंगे।

प्राइवेसी पर Apple का फोकस

AI के इस दौर में भी Apple प्राइवेसी को प्राथमिकता देगा। Siri की मेमोरी सीमित रखी जा सकती है ताकि यूज़र का डेटा सुरक्षित रहे और अधिकतर प्रोसेसिंग डिवाइस पर ही हो।

WWDC 2026 में हो सकता है खुलासा

Apple जून 2026 में होने वाले WWDC में इस नए Siri को पेश कर सकता है। इसी इवेंट में iOS 27 का बीटा वर्जन भी लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसमें बेहतर परफॉर्मेंस और कम बग्स पर भी फोकस रहेगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article