Apple iPad 2022 Price Cut in India: टेक दिग्गज एप्पल मंगलवार को नए iPad Air (2024) और iPad Pro (2024) मॉडल को ग्लोबली लॉन्च किया है। नए आईपैड के लॉन्च के बाद कंपनी ने भारत में iPad (2022) की कीमत में कटौती कर दी है। 2022 में लॉन्च किए गए स्टैंडर्ड iPad को बहुत कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसमें ए14 बायोनिक चिपसेट और लाइटनिंग कनेक्टर पोर्ट का सपोर्ट मिलता है।
Apple iPad 2022 Price: कितनी कम हुई कीमत
भारत में iPad (10वीं जनरेशन) की कीमत अब 64GB स्टोरेज वाले वाई-फाई मॉडल के लिए 34,900 रुपये (पहले 39,900 रुपये) से शुरू होती है, जबकि वाई-फाई + सेल्युलर वैरिएंट की कीमत 49,900 रुपये (पहले 54,900 रुपये) है। इस बीच, 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत वाई-फाई के लिए 49,900 रुपये (पहले 54,900 रुपये) और और वाई-फाई + सेल्युलर वेरिएंट के लिए 64,900 रुपये (पहले 74,900 रुपये) है।
Apple iPad (2022) ब्लू, पिंक, सिल्वर और येलो कलर में उपलब्ध है। डिवाइस को Apple BKC और Apple साकेत दोनों स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
Apple iPad 2022 specifications: क्या है खासियत
एप्पल ने 2022 में भारत और ग्लोबल बाजारों में iPad (10वीं जेनरेशन) मॉडल लॉन्च किया। iPad (2022) में 10.9 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है, जिसमें 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह कंपनी के A14 बायोनिक चिप से लैस है, जो सबसे पहले iPhone 12 पर आया था। कंपनी के अनुसार, डिवाइस iPad (2021) की तुलना में 20 प्रतिशत बेहतर CPU और 10 प्रतिशत तक बेहतर ग्राफिक्स के साथ आता है।
Apple iPad 2022 Camera: कैमरा और कनेक्टिविटी
आईपैड 2022 में लैंडस्केप मोड में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फॉरवर्ड फेसिंग 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलता है, जो 4K रिजॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अलावा इसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल रियर कैमरा मिलता है। iPad (2022) को iPadOS 17 में अपडेट किया जा सकता है और यह वाई-फाई 6 और 5G कनेक्टिविटी (वैकल्पिक) सपोर्ट करता है।
