टेक एंड गैजेट्स

Gaming का मिलेगा धमाकेदार एक्सपीरियंस अगर फोन खरीदते समय इन 5 बातों का रखेंगे ध्यान

वैसे तो आप एक नॉर्मल स्मार्टफोन में भी गेमिंग कर सकते हैं लेकिन अगर आपको प्रो लेवल की गेमिंग करनी है तो इसके लिए हाई एंड फीचर्स वाला फोन लेना होगा। आमतौर पर कंपनियां जो गेमिंग स्पेसिफिक फोन बनाती हैं उनके हॉर्डवेयर और सॉफ्टवेयर में काफी बड़ा अंतर होता है।

Image

गेमिंग स्मार्टफोन में हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होना बेहद जरूरी है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

अगर आप गेमिंग करने का शौक रखते हैं और इसके लिए एक गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। किसी भी फोन में गेमिंग करने का एक्सपीरियंस उस फोन में मिलने वाले फीचर्स पर निर्भर करता है। अगर आप फोन खरीदते समय कुछ बातों को इग्नोर करते हैं तो आपके पैसे बर्बाद हो सकते हैं और साथ ही गेमिंग का मजा भी किरकिरा हो सकता है। ज्यादातर लोग सोचते हैं के गेमिंग करने के लिए सिर्फ बड़ी बैटरी जरूरी होती है लेकिन ऐसा नहीं है।

वैसे तो आप एक डीसेंट स्मार्टफोन में भी गेमिंग कर सकते हैं लेकिन अगर आपको प्रो लेवल की गेमिंग करनी है तो इसके लिए हाई एंड फीचर्स वाला फोन लेना होगा। आमतौर पर कंपनियां जो गेमिंग स्पेसिफिक फोन बनाती हैं उनके हॉर्डवेयर और सॉफ्टवेयर में काफी बड़ा अंतर होता है। आइए आपको बताते हैं कि नॉर्मल फोन में गेमिंग करने के लिए कौन कौन सी चीजें जरूरी होती हैं।

गेमिंक फोन खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

GPU होना चाहिए पावरफुल: गेमिंग फोन में पावरफुल GPU (Graphics Processing Unit) और फ्लैगशिप-लेवल प्रोसेसर का होना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि यही दोनों मिलकर गेमिंग का पूरा एक्सपीरियंस देते हैं। आपको बता दें कि GPU गेम के ग्राफिक्स को रेंडर करता है यानी गेम के अंदर दिखने वाले कैरेक्टर, टेक्सचर, शैडोज, एनिमेशन और स्पेशल इफेक्ट्स अच्छे से दिखते हैं। बेहतर GPU का मतलब है हाई फ्रेम रेट जैसे 60fps, 90fps, 120fps या 144fps, इस फ्रेम रेट में गेम बेहद स्मूथ चलता है

अधिक रैम की जरूरत: अगर आपको फोन में हैवी गेमिंग करना है तो आपके फोन में अधिक रैम का होना बहेद जरूरी है। इसलिए गेमिंग फोन खरीदते समय इस बात का जूरूर ध्यान रखे। गेमिंग के लिए फोन में 12GB रैम से लेकर 16GB तक की रैम होना जरूरी है।

कूलिंग सिस्टम फीचर: Gaming करते समय स्मार्टफोन अधिक पावर इस्तेमाल करता है इसलिए वह गर्म होने लगता है। इसलिए अगर आप एक गेमिंग फोन ले रहे तो इस बात का ध्यान रखें कि उसमें कूलिंग सिस्टम दिया गया हो। इससे आपको लंबे समय तक गेमिंग की सुविधा मिलेगी।

बैटरी का रखें ध्यान: अगर आपका मेन पर्पज फोन में गेमिंग करना है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। गेमिंग के लिए फोन में बड़ी बैटरी होना बेहद जरूरी है इसलिए अगर आप नया फोन ले रहे हैं तो कोशिश करें कि उसमें 6000mAh तक या फिर इससे ज्यादा की बैटरी क्षमता हो। इसके साथ ही स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता हो।

डिस्प्ले रिफ्रेश रेट: स्मार्टफोन में गेमिंग का असली मजा तभी मिलेगा जब आपके फोन का डिस्प्ले स्मूथ चलेगा। गेमिंग के लिए फोन में 120Hz या फिर उससे अधिक की रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले होना जरूरी है। अगर आप 60Hz या फिर 90Hz के डिस्प्ले में गेमिंग करते हैं तो आपको फ्रेम ड्रॉप की समस्या देखने को मिल सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article