टेक एंड गैजेट्स

Airtel Down: देशभर में एयरटेल की सर्विस ठप, कॉल और इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हजारों लोग

Airtel Down: आउटेज को ट्रैक करने वाले ऑनलाइन प्लेटफार्म डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 3,000 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 46% लोगों को टोटल ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा, वहीं 32 % लोगों के फोन में सिंग्नल नहीं था। वहीं 22% लोगों को फोन में नेटवर्क संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

Image

Bharti Airtel

Airtel Down: भारत की दूरसंचार कंपनी एयरटेल की सर्विस 26 सितंबर को सुबह ठप हो गई। सर्विस आउटेज से हजारों यूजर्स को कनेक्टिविटी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आउटेज को ट्रैक करने वाले ऑनलाइन प्लेटफार्म डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 3,000 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। बता दें कि यूजर्स को कॉल और इंटरनेट एक्सेस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह ठप पड़ी एयरटेल की सर्विस

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, सुबह 10:25 बजे तक यूजर्स शिकायतों की संख्या 1,900 से अधिक हो गई, जिससे ब्रॉडबैंड और मोबाइल सर्विस में आउटेज का पता चलता है। लेकिन 10:45 के आसपास शिकायतों की संख्या 3 हजार से पार हो गई। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 46% लोगों को टोटल ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा, वहीं 32 % लोगों के फोन में सिंग्नल नहीं था। वहीं 22% लोगों को फोन में नेटवर्क संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे यूजर्स

एयरटेल डाउन को लेकर यूजर्स एक्स पर शिकायत कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "एयरटेल ब्रॉडबैंड और मोबाइल सर्विस सभी बंद हैं, मोबाइल और बोर्डबैंड पर कोई नेटवर्क नहीं है। गुजरात में अभी सब कुछ चला हो गया है..!"

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा," क्या #Airtel डाउन है? मेरा वाई-फाई और मोबाइल दोनों इंटरनेट के लिए काम करना बंद कर चुके हैं।" अन्य यूजर ने लिखा,"अरे, मेरा #एयरटेल मोबाइल सिम इंटरनेट और कॉलिंग के लिए काम करना बंद कर रहा है...मेरा अकेले का काटा है या सबका..???"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article