बॉलीवुड

28 अगस्त को नहीं रिलीज होगी Shraddha Kapoor की Eetha!!

Eetha Release: श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स 28 अगस्त की जगह नई रिलीज डेट पर विचार कर रहे हैं।

Image

ईठा रिलीज को लेकर आया अपडेट (Eetha movie)

Eetha Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईठा' (Eetha) को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। टीजर में श्रद्धा कपूर का दमदार और बिल्कुल अलग अंदाज देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है और फिल्म को लेकर लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। पहले खबर थी कि 'ईठा' 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स फिल्म की नई रिलीज डेट पर विचार कर रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Eetha: श्रद्धा कपूर स्टारर के टाइटल पर नहीं है कोई आपत्ति, विथाबाई नारायणगांवकर की बेटी ने दी मंजूरी)

ईठा को लेकर आया अपडेट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ईठा की निर्माता कंपनी मैडॉक फिल्म्स इस बात पर विचार कर रही है कि फिल्म को तय तारीख से पहले रिलीज किया जाए या फिर इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी जाए। हालांकि, इतना लगभग तय माना जा रहा है कि 'ईथा' अब 28 अगस्त को रिलीज नहीं होगी। बताया जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। दरअसल, अगस्त के आखिरी हफ्ते में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली थीं। सबसे पहले 'खोसला का घोसला 2' ने 28 अगस्त की तारीख तय की थी। इसके बाद 'द वन' भी इसी दिन रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अब इस फिल्म की रिलीज 25 सितंबर कर दी गई है। वहीं, 21 जून को यह घोषणा हुई थी कि यश स्टारर 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रेड सर्किट में चर्चा है कि 'ईथा' के मेकर्स 'टॉक्सिक' से बॉक्स ऑफिस क्लैश नहीं चाहते। माना जा रहा है कि दोनों फिल्में बड़े स्तर पर कमाई कर सकती हैं। खासकर महाराष्ट्र में 'ईथा' को शानदार रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। ऐसे में अगर दोनों फिल्में साथ रिलीज होती हैं, तो दोनों की कमाई पर असर पड़ सकता है। फिल्म 'ईथा' में श्रद्धा कपूर मशहूर मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article