टेक एंड गैजेट्स

आ रही है धांसू Google Pixel 11 सीरीज, स्लिम डिजाइन के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

गूगल की तरफ से पिछले साल Pixel 10 सीरीज को लॉन्च किया गया था और अब कंपनी Pixel 11 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। अपकमिंग सीरीज में कंपनी चार पिक्सल स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगी।

Image

गूगल की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज में आपको कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)

गूगल अपने करोड़ों फैंस के लिए नई पिक्सल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी की तरफ से अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया गया है और अब लॉन्च इवें की तैयारी की जा रही है। कंपनी 12 अगस्त को Googl Pixel 11 सीरीज को लॉन्च करेगी और यह लॉन्च इवेंट अमेरिका के न्ययॉर्क शहर में आयोजित होगा। इस इवेंट का नाम Made By Google होगा।

गूगल की तरफ से पिछले साल Pixel 10 सीरीज को लॉन्च किया गया था और अब कंपनी Pixel 11 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। स्मार्टफोन लवर्स को भी बेसब्री के साथ इस स्मार्टफोन सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। अपकमिंग सीरीज में कंपनी चार पिक्सल स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगी जिसमें Google Pixel 11, Prixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल होगा।

स्लिम डिजाइन के साथ

गूगल की अपकमिंग Pixel 11 Series को लेकर पिछले काफी दिनों से लीक्स सामने आ रही है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक Google Pixel 11 में इस बार बेहद पतले बेजेल्स देखने को मिल सकते हैं जिससे यह पिक्सल 10 की तुलना में बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा। इसके साथ ही स्मार्टफोन में मिलने वाले कैमरा बार को भी रीडिजाइन किया जा सकता है। फैंस को इस बार कैमरा मॉड्यूल ऑल ब्लैक फिनिश के साथ मिल सकता है।

Google Pixel 11 Pro में ग्राहकों को बेहद स्लिम डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही गूगल अपकमिंग फोल्ड हैंडसेट को भी स्लिम डिजाइन के साथ बाजार में पेश कर सकता है। अपकमिंग सीरीज में आपको नया लुक, डिजाइन के साथ-साथ कुछ नए एआई फीचर्स का भी सपोर्ट मिल सकता है।

सीरीज में मिल सकता है Tensor G6

माना जा रहा है कि Google की Pixel 11 सीरीज के सभी स्मार्टफोन नए Tensor G6 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं। यह चिप बेहतर स्पीड देने के साथ-साथ बैटरी की खपत को भी कम रख सकती है। इसके अलावा, कंपनी इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स पर पहले से ज्यादा ध्यान दे सकती है। ऐसे में Pixel 11 सीरीज में कई नए और स्मार्ट AI फीचर्स मिलने की संभावना है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google 128GB की शुरुआती स्टोरेज को हटाकर 256GB से शुरुआत कर सकती है। यानी इस सीरीज के हर मॉडल में कम से कम 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

कितनी रह सकती है कीमत?

लीक्स की मानें तो इस बार कंपनी चिप क्राइसिस की वजह से अपमकिंग सीरीज को थोड़ी महंगी कीमत के साथ बाजार में पेश कर सकती है। फिलहाल अपकमिंग सीरीज की कीमत तो लेकर कंपनी की तरफ से इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लीक्स की मानें तो पिक्सल 11 की शुरुआती कीमत 79,999-84,999 रुपये के बीच हो सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article