टेक एंड गैजेट्स

IRCTC Down: फिर ठप पड़ी IRCTC की सर्विस, ऐप और वेबसाइट दोनों हुए डाउन

IRCTC Down Today: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) डाउन को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर भी शिकायत कर रहे हैं। ऑनलाइन व्यवधानों को ट्रैक करने वाली साइट डाउनडिटेक्टर ने भी आउटेड की पुष्टि की है।

Image

IRCTC Website Down

IRCTC Down Today News Update: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की एप्लीकेशन और वेबसाइट गुरुवार को डाउन हो गई। जिससे यात्रियों को टिकट बुक करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। ऑनलाइन व्यवधानों को ट्रैक करने वाली साइट डाउनडिटेक्टर ने भी आउटेड की पुष्टि की है।

ठप पड़ा IRCTC, फूटा यूजर्स का गुस्सा

आईआरसीटीसी ऐप (IRCTC App) खोलने पर, यूजर्स को एरर मैसेज दिखा रहा है, जिसमें लिखा है, "मैंटेनेंट एक्टिविटी के कारण कार्रवाई करने में असमर्थ।" एक एक्स (पहले ट्विटर) यूजर्स ने बार-बार व्यवधान की आलोचना करते हुए ट्वीट किया: "@RailMinIndia @AshwiniVaishnaw @PMOIndia यह कब बंद होगा? आईआरसीटीसी की वेबसाइट सुबह 10 बजे क्रैश हो जाती है, और जब यह वापस आती है, तो सभी तत्काल टिकट बुक हो जाते हैं, केवल प्रीमियम टिकट ही दोगुने दाम पर रह जाते हैं। यह @आईआरसीटीसीऑफिशियल @राघव_चड्ढा द्वारा किया गया एक स्पष्ट घोटाला है।"

IRCTC की जांच होनी चाहिए- यूजर्स

एक अन्य यूजर्स ने IRCTC की जांच कराने की तक मांग कर ली है। उसने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "सुबह के 10:11 बज चुके हैं... अभी भी IRCTC नहीं खुल रहा है... IRCTC की जांच होनी चाहिए... निश्चित रूप से घोटाले हो रहे हैं। जब तक यह खुलता है तब तक सभी टिकटें खत्म हो जाती हैं...।"

Downdetector ने की डाउन की पुष्टि

IRCTC में व्यवधान को लेकर डाउनडिटेक्टर ने भी पुष्टि की है। इस साइट पर आईआरसीटीसी डाउन को लेकर अब तक 2 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई हैं। यूजर्स ने करीब 9:58 से लेकर 10:30 बजे तक आउटेज का सामना किया है। इस दौरान यूजर्स को 59% वेबसाइट, 28% ऐप और 13% टिकट बुकिंग में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article